Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

बारबाडोस से भारतीय टीम स्वदेश हुई रवाना, कल PM से करेंगे मुलाकात

T20 World Cup 2024 जीतने के बाद टीम इंडिया चार दिन के लंबे इंतजार के बाद ब्रिजटाउन से भारत के लिए रवाना हुई है। रोहित शर्मा की अगुवाई में विश्व चैंपियन बनी भारतीय टीम गुरुवार सुबह 6 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
T20 World cup 2024

T20 World cup 2024: भारतीय टीम ने 29 जून को T20 World Cup 2024 का खिताब अपने नाम किया, लेकिन तब से ही भारतीय टीम बारबाडोस में ही फंसी थी, वह स्वदेश नहीं लौट पाए थे। अब तूफान थमने के बाद भारतीय टीम बारबाडोस से स्वदेश रवाना हो गई है। T20 World Cup 2024 जीतने के बाद टीम इंडिया चार दिन के लंबे इंतजार के बाद ब्रिजटाउन से भारत के लिए रवाना हुई है। रोहित शर्मा की अगुवाई में विश्व चैंपियन बनी भारतीय टीम गुरुवार सुबह 6 बजे दिल्ली पहुंचेगी। टीम के खिलाड़ी और स्टाफ एयरपोर्ट से सीधे आईटीसी मौर्य होटल जाएंगे। इसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी से खिलाड़ियों की मुलाकात होगी।

11 बजे खिलाड़ियों से मिलेंगे पीएम मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी से चैंपियन खिलाड़ियों की मुलाकात सुबह 11 बजे पीएम आवास पर होगी। पीएम मोदी से मुलाकात के बाद क्रिकेट टीम सीधे मुंबई के लिए रवाना होगी। मुंबई पहुंचने के बाद विजयी भारतीय टीम का विक्ट्री मार्च निकलेगा। विक्ट्री मार्च नरीमन पॉइंट से वानखेड़े स्टेडियम तक निकलेगा।

खत्म हुआ 17 साल का इंतजार
भारत ने T20 World Cup दूसरी बार जीता है। भारतीय टीम ने इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में 2007 में T20 World Cup की ट्रॉफी अपने नाम की थी। भारत को अपनी दूसरी ट्रॉफी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। रोहित शर्मा की कप्तानी में उतरी भारतीय टीम ने 29 जून 2024 को इस सूखे को खत्म कर दिया। T20 World Cup 2024 के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा ने T20I से संन्यास का भी एलान कर दिया।

विश्व विजेता टीम का हिस्सा रहे इस दिग्गज बॉलर का आज है जन्मदिन

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल