श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

बारिश में Split AC से टपकता है पानी, यह काम कर दूर कर सकते हैं ये समस्या

Split AC water Leakage: देश के ज्यादातर इलाकों में बारिश होना शुरू हो गई है। बारिश के मौसम में घरों में लगी Split AC से भी पानी टपकनें लगता है...
water drips from the split ac in rain you can solve this problem by doing this

Split AC water Leakage: देश के ज्यादातर इलाकों में बारिश होना शुरू हो गई है। बारिश के मौसम में घरों में लगी Split AC से भी पानी टपकनें लगता है। इसका मुख्य कारण उमस भरे मौसम की वजह से हवा में आद्रता काफी ज्यादा होती है। Split AC का इंडोर यूनिट घर में लगा होता है, जिसकी वजह से बारिश के मौसम में काफी मात्रा में पानी जमा हो जाता है और उसकी वजह से पानी टपकने लगता है। इसको लेकर लोग अक्सर परेशान हो जाते हैं और टेक्नीशियन को बुलाते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि आप बिना टेक्नीशियन के भी इस समस्या से निजात पा सकते हैं।

इन वजहों से AC से निकलता है पानी

आम तौर पर AC की सर्विसिंग नहीं होने पर इस तरह की समस्या का सामना करना पड़ता है। समय पर सर्विसिंग कराने पर AC में लगा फिल्टर और AC की ड्रेनेज लाइन दोनों साफ रहती है, जिसकी वजह से एसी से निकलने वाला पानी ड्रेनेज पाइप के जरिए बाहर निकलता है, लेकिन अगर AC के फिल्टर को समय-समय पर साफ नहीं किया गया तो उसमें मौजूद गंदगी Split एसी के इंडोर यूनिट में ही गिरती है और ड्रेनेज पाइपलाइन को जाम कर देती है। इसकी वजह से AC से निकलने वाला पानी घर में ही गिरने लगता है।

बारबाडोस से भारतीय टीम स्वदेश हुई रवाना, कल PM से करेंगे मुलाकात

1. गर्मी के मौसम में बाहर ह्यूमिडिटी नहीं रहने पर यह समस्या देखने को नहीं मिलती है, लेकिन बरसात के मौसम में यह दिक्कत आती है।

2. वहीं, ड्रेनेज पाइप मुड़ जाने की वजह से भी यह दिक्कत आ सकती है। यही नहीं, AC में पर्याप्त रेफ्रिजरेंट नहीं होने पर भी पानी ज्यादा मात्रा में बाहर निकलने लगता है और घर में टपकने लगता है।

कैसे करें ठीक?

1.Split AC के फिल्टर को हर तीन महीने यानी 90 दिन में साफ करना चाहिए। इसकी वजह से फिल्टर में धूल-मिट्टी नहीं रहती है और ड्रेनेज पाइपलाइन में गंदगी जमा होने की समस्या नहीं आती है।

2.AC फिल्टर डैमेज होने पर उसे बदल दें, नहीं तो इसकी वजह से एसी में कई और दिक्कतें भी पैदा हो सकती हैं।

3.एसी की ड्रेन लाइन को प्रेशर के साथ पानी डालकर साफ करें, जिसकी वजह से इसमें मौजूद गंदगी बाहर निकल जाएगी और पानी निकलने का रास्ता साफ हो जाएगा।

4.अगर, एसी के इंडोर यूनिट का लेवल सही नहीं है तो टेक्नीशियन को बुलाकर उसे लेवल में कराएं।

5.इसके अलावा हर दो-तीन महीने में एसी की ड्रेन लाइन में विनेगर डालें, ताकि उसमें शैवाल आदि न जम सके और ड्रेन लाइन साफ रहे।

बारिश के मौसम में आप भी होते हैं बीमार, तो अपनाएं ये खास टिप्स

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज