Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

IND Vs USA: सरदार फिर असरदार, भारत को जीत के लिए चाहिए 111 रन

IND Vs USA Live Score

IND Vs USA Live Score: T20 World Cup 2024 में भारत और यूएसए के बीच मैच खेला जा रहा है। भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए यूएसए ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 110 रन बनाए। भारत को इस मैच को जीतने के लिए 111 रन बनाने होंगे। अर्शदीप सिंह ने भारत की तरफ शानदार गेंदबाजी की और टीम के लिए चार विकेट लिए।

शुरुआती झटकों ने नहीं उबर पाई यूएसए

टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी यूएसए की शुरुआत बेहद खराब रही। तीन रन पर टीम ने अपने दो विकेट गवां दिए थे। अर्शदीप ने पहले ही ओवर में यूएसए टीम को बैकफुट पर डाल दिया। इस मैच में लगातार अंतराल पर यूएसए का विकेट गिरता रहा। टीम की शुरुआत करने जहांगीर और टेलर आए। जहांगीर तो भारत के खिलाफ अपना खाता भी नहीं खोल सके, वहीं टेलर ने टीम के लिए 24 रन बनाए। टीम के सबसे खतरनाक खिलाड़ी और आज के मैच के कप्तान एरोन जोंस भी जल्दी पवेलियन लौट गए, उन्होंने टीम के लिए 22 गेंदों पर 11 रन बनाए। नीतीश कुमार ने टीम के लिए सर्वाधिक 27 रनों की पारी खेली। कोरी एंडरसन को हार्दिक पंड्या ने 14 रनों के स्कोर पर आउट किया।

सिंह इज किंग

भारत की गेंदबाजी की बात करें तो पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय गेंदबाजों ने जो गेंदबाजी की थी, उसी को आज के मैच में भी जारी रखा। अर्शदीप टीम के सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने अपने कोटे के 4 ओवरों में मात्र 9 रन देकर चार विकेट झटके और पूरे मैच में यूएसए को खुलकर बल्लेबाजी नहीं करने दी। हार्दिक पंड्या ने टीम के लिए दो विकेट झटके। अक्षर पटेल को भी एक विकेट प्राप्त हुए। बुमराह, सिराज और दुबे को विकेट नहीं मिले, लेकिन उन्होंने भी अच्छी गेंदबाजी की।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग