Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

जम्मू कश्मीर विधानसभा में हंगामा, आर्टिकल 370 को लेकर छिड़ी थी बहस

Jammu Kashmir Assembly: जम्मू कश्मीर विधानसभा में गुरुवार यानी 7 नवंबर 2024 को आर्टिकल 370 को लेकर हंगामा हो गया।
Jammu Kashmir Assembly

Jammu Kashmir Assembly: जम्मू कश्मीर विधानसभा में गुरुवार यानी 7 नवंबर 2024 को आर्टिकल 370 को लेकर हंगामा हो गया। हंगामा इतना बढ़ गया कि आपस में हाथापाई की नौबत आ गई। इस दौरान पोस्टर भी फाड़े गए। हंगामे पर सदन की कार्यवाही 20 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई। हालांकि, सुबह 10:20 बजे एक बार फिर से सदन की कार्यवाही शुरू की गई, लेकिन भाजपा विधायकों का हंगामा जारी रहा, जिसे देखकर स्पीकर ने सदन को पूरे दिन के लिए स्थगित करने का फैसला किया।

लांगेट से विधायक शेख खुर्शीद सदन में एक पोस्टर लेकर पहुंच गए थे, जिसमें आर्टिकल 370 की बहाली की मांग की गई थी। इस पोस्टर को देखकर बीजेपी के विधायक भड़क गए और उन्होंने उनके हाथ से उस पोस्टर को छीन लिया और हाथापाई की नौबत आ गई। बीजेपी विधायकों ने शेख खुर्शीद के हाथ से पोस्टर लेकर उसे फाड़ दिया और इसके बाद बीजेपी एमएलए ने जमकर हंगामा किया।

रवींद्र रैना ने नेशनल कॉन्फ्रेंस पर लगाया आरोप

भारतीय जनता पार्टी के नेता रवींद्र रैना ने कहा कि जम्मू कश्मीर में आर्टिकल 370 अब इतिहास बन गया है। उमर अब्दुल्ला सरकार पाकिस्तान का हौसला बढ़ा रही है। ऐसे में 370 के प्रस्ताव को गैर संवैधानिक तरीके से विधानसभा में लाकर चोरों की तरह छिपकर जल्दबाजी में पेश करना दिखाता है कि नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस दोबारा जम्मू कश्मीर में हालात खराब करना चाहती है। नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस ने भारत माता की पीठ पर खंजर घोंपा है।

पोस्टर देखकर भड़के थे बीजेपी विधायक

आर्टिकल 370 को हटाने को लेकर सरकार की तरफ से पास बिल से गुस्साई भीड़ सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रही थी। इसी दौरान लंगेट विधानसभा सीट से अवामी इत्तेहाद पार्टी के विधायक खुर्शीद अहमद शेख सदन में आर्टिकल 370 को हटाने से जुड़ा बैनर दिखाने लगे। इसके बाद पक्ष और विपक्ष के विधायकों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। बैनर दिखाए जाने का बीजेपी नेता और विधानसभा में विपक्ष के नेता सुनील शर्मा ने विरोध किया। बता दें कि खुर्शीद अहमद शेख बारामूला से लोकसभा सांसद इंजीनियर राशिद के भाई हैं।

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र चुनाव के लिए MVA ने जारी कीं पांच गारंटी, किसानों से कर्जमाफी का

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार