Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

सुनील छेत्री ने लिया बड़ा फैसला, संन्यास के फैसले से लिया यू-टर्न

Sunil Chhetri News: भारत के सबसे बड़े गोल स्कोरर और पूर्व कप्तान सुनील छेत्री ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से अपने संन्यास के फैसले पर यू-टर्न लिया है। सुनील छेत्री अब मार्च में होने वाली फीफा इंटरनेशनल विंडो में भारतीय टीम के लिए मैदान पर उतरेंगे।
Sunil Chhetri

Sunil Chhetri News: भारत के सबसे बड़े गोल स्कोरर और पूर्व कप्तान सुनील छेत्री ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से अपने संन्यास के फैसले पर यू-टर्न लिया है। सुनील छेत्री अब मार्च में होने वाली फीफा इंटरनेशनल विंडो में भारतीय टीम के लिए मैदान पर उतरेंगे। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) ने अपने आधिकारिक X हैंडल के जरिए यह जानकारी दी कि सुनील छेत्री ने वापसी का फैसला किया है।

भारतीय टीम के लिए मुकाबले

25 मार्च को भारत अपना मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगा, जो AFC एशियाई कप 2027 के तीसरे राउंड का क्वालिफायर मैच होगा। भारत AFC एशियन कप क्वालिफाइंग ग्रुप में बांग्लादेश, हांगकांग (चीन) और सिंगापुर की टीमें शामिल हैं। भारत अपने अभियान की शुरुआत शिलॉन्ग में करेगा।

सुनील छेत्री का करियर

सुनील छेत्री का करियर उपलब्धियों से भरा रहा है। उन्होंने भारतीय टीम के लिए कई अहम मौकों पर गोल कर टीम को जीत दिलाई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनके नाम 94 गोल दर्ज हैं और वह दुनिया के चौथे सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। उनसे आगे सिर्फ क्रिस्टियानो रोनाल्डो, लियोनेल मेसी और अली डेई हैं।

अंतरराष्ट्रीय संन्यास के बाद का सफर

अंतरराष्ट्रीय संन्यास के बाद भी सुनील छेत्री ने इंडियन सुपर लीग (ISL) में अपना जलवा कायम रखा है। वह बेंगलुरु FC के लिए इस सीजन शानदार फॉर्म में हैं। 2024-25 सीजन में उन्होंने अब तक 12 गोल किए हैं और 2 असिस्ट भी उनके नाम हैं।

बेंगलुरु FC के लिए प्रदर्शन

इस सीजन में सुनील छेत्री ने बेंगलुरु FC के लिए 23 मैच खेले हैं, जिनमें से 17 में वह शुरुआती एकादश में शामिल रहे। संन्यास के वक्त सुनील छेत्री ने साफ कहा था कि उनका फैसला फिटनेस की वजह से नहीं था, बल्कि वह पूरी तरह फिट और तैयार हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड