Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

शुभमन गिल को आईसीसी ने प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए किया गया नॉमिनेट

ICC Player of the Month: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल इस वक्त जबरदस्त फार्म में हैं। भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंच चुकी है और इसमें शुभमन गिल का भी बड़ा योगदान है।
ICC Player of the Month

ICC Player of the Month: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल इस वक्त जबरदस्त फार्म में हैं। भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंच चुकी है और इसमें शुभमन गिल का भी बड़ा योगदान है। इस बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल तो 9 मार्च को खेला जाएगा, जब भारत और न्यूजीलैंड की टीमें आमने सामने होंगी। लेकिन इससे पहले ही आईसीसी ने शुभमन गिल को एक बड़े अवार्ड के लिए नॉमिनेट किया है। खिताब भिड़ंत के बाद अगले सप्ताह विजेता का ऐलान कर दिया जाएगा।

शुभमन गिल का मुकाबला किससे होगा?

हालांकि शुभमन गिल का मुकाबला दुनिया के दो बड़े और धांसू खिलाड़ियों से होगा। आईसीसी ने शुभमन गिल को प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए नॉमिनेट किया है। उनके अलावा दो और खिलाड़ी शामिल हैं, जिसमें स्टीव स्मिथ और ग्लेन फिलिप्स का नाम शामिल। ये नॉमिनेशन फरवरी महीने में किए गए शानदार प्रदर्शन के लिए किया गया है। फरवरी में शुभमन गिल ने पांच वनडे मैच खेलकर 94.19 के स्ट्राइक रेट पर 101.50 की औसत से 406 रन बनाए है।

शुभमन गिल का प्रदर्शन

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले जब भारत और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज हुई थी, उसमें भी शुभमन गिल ने कमाल का खेल दिखाया था। पहले वनडे में नागपुर में उन्होंने 87 रन बनाए थे। इसके बाद कटक में खेले गए दूसरे मैच में उन्होंने 60 बनाए, इसके बाद अहमदाबाद के तीसरे मुकाबले में उन्होंने 112 रनों की शानदार पारी खेली थी। इसके बाद जब टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ खेलने के लिए उतरी तो शुभमन गिल ने नाबाद 101 रन बना दिए थे।

स्टीव स्मिथ का प्रदर्शन

बात अगर बाकी नॉमिनेशन की करें तो उसमें स्टीव स्मिथ का नाम आता है, जो चैंपियंस ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी थे। भले ही ऑस्ट्रेलियाई टीम चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई हो, लेकिन स्टीव स्मिथ नॉमिनेशन पाने में कामयाब हो गए हैं। चैंपियंस ट्रॉफी से पहले श्रीलंका के खिलाफ खेली गई सीरीज के दौरान दो शतक लगाए थे।

ग्लेन फिलिप्स का प्रदर्शन

इसके बाद तीसरे और आखिरी नॉमिनेट होने वाले खिलाड़ी न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स हैं। फिलिप्स ने फरवरी में पांच वनडे मैच खेलकर 124.21 की स्ट्राइक-रेट से 236 रन बनाए हैं। त्रिकोणीय सीरीज में ग्लेन फिलिप्स ने लाहौर में पाकिस्तान के खिलाफ 106 रनों की पारी खेली थी। रनों के अलावा चैंपियंस ट्रॉफी में ग्लेन फिलिप्स ने कमाल की फील्डिंग भी की है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही