Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

चुनावों की तारीखों के एलान पर तय होगा IPL के दूसरे चरण का आयोजन

BCCI | IPL | ELECTIOM COMMITION | SHRESHTH BHARAT

आईपीएल 2024 का आगाज 22 मार्च से होगा। आईपीएल के 17वें सीजन के शुरूआती मुकाबले भारत में ही खेले जाने हैं। BCCI इसका टाइमटेबल भी जारी कर चुका है। हालांकि, भारत में लोकसभा के चुनावों की वजह से आइपीएल के 17वें सीजन के दूसरे चरण का आयोजन भारत से बाहर किया जा सकता है। आज शाम करीब 3 बजे चुनाव आयोग लोकसभा के चुनावों की तारीखों का एलान करेगा। BCCI लोकसभा के चुनावों को देखते हुए आईपीएल के दूसरे चरण का आयोजन दूसरे देश में करा सकता है। जानकारी के मुताबिक, आईपीएल को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में शिफ्ट किया जा सकता है। इससे पहले 2020 के आईपीएल का UAE में आयोजन किया गया था। 7अप्रैल तक भारत में 21 मैंच खेलें जाएंगे।

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, भरतीय चुनाव आयोग आज दोपहर 3 बजे चुनाव कराने की तारीखों की घोषणा कर सकता है। उसके बाद BCCI तय करेगा कि आईपीएल का आयोजन दुबई में किया जाना चाहिए कि नहीं। अभी BCCI के कुछ अधिकारी आईपीएल के दूसरे चरण के आयोजन के लिए दुबई गए हुए हैं। कुछ खिलाड़ियों से आईपीएल की टीमों ने अपने वीजा को जमा करने को कहा है।

आईपीएल 2024 का पहला मुकाबला गत चैंपियन CSK और RCB के बीच चेन्नई में खेला जाएगा।   

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग