Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Paris Paralympics 2024: भारत को मिला एक और मेडल, सचिन खिलारे ने दिलाया सिल्वर

Sachin Khilari Win Silver Medal: भारत ने बुधवार को पेरिस पैरालंपिक 2024 में एक और मेडल जीता है। पेरिस पैरालंपिक में भारत की झोली में अब तक 21 मेडल आ चुके हैं। सचिन सरजेराव पुरुषों की F46 गोला फेंक स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता है।
Sachin Khilari Win Silver Medal

Sachin Khilari Win Silver Medal: भारत ने बुधवार को पेरिस पैरालंपिक 2024 में एक और मेडल जीता है। पेरिस पैरालंपिक में भारत की झोली में अब तक 21 मेडल आ चुके हैं। सचिन सरजेराव पुरुषों की F46 गोला फेंक स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता है। उन्होंने 16.32 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया और इसी के साथ रजत पदक पर कब्जा कर लिया।

कनाडा के ग्रेग स्टीवर्ट ने 16.38 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। सचिन ग्रेग से मात्र 0.06 मीटर पीछे रहे और स्वर्ण पदक से चूक गए। सचिन के अलावा, इस स्पर्धा में भारत के मोहम्मद यासेर और रोहित कुमार ने हिस्सा लिया था, जोकि आठवें और नौवें स्थान पर रहे।

फाइनल मुकाबले में सचिन का पहला प्रयास 14.72 मीटर, दूसरा प्रयास 16.32 मीटर, तीसरा प्रयास 16.15 मीटर, चौथा प्रयास 16.31 मीटर, पांचवां प्रयास 16.03 मीटर और छठा (आखिरी) प्रयास 15.95 मीटर का रहा। उन्होंने 16.32 मीटर के थ्रो के साथ एरिया रिकॉर्ड भी बनाया। यह भारत का पेरिस पैरालंपिक 2024 में 21वां पदक रहा।

2023 विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दिलाया था गोल्ड

इससे पहले सचिन ने 2023 विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुषों की एफ46 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने 16.21 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ पदक अपने नाम किया था। उन्होंने 2024 विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी भाग लिया, जिसमें उन्होंने इसी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था।

नौ साल की उम्र में हुए थे हादसे के शिकार

सचिन जब नौ साल के थे, तब वह साइकिल से फिसलने के कारण गिर गए थे और उसका बायां हाथ टूट गया था। जब उनका फ्रैक्चर ठीक हुआ तो उन्हें एक अन्य बीमारी गैंगरीन ने जकड़ लिया। इससे उनका बायां हाथ चलना बंद हो गया। हालांकि, इसके बावजूद सचिन ने हार नहीं मानी और इंजीनियरिंग के लिए पढ़ाई करते समय जैवलिन थ्रो में हिस्सा लेना जारी रखा। एक प्रतियोगिता के दौरान कंधे में चोट की वजह से उन्हें जैवलिन थ्रो से खुद को हटाकर गोला फेंक में आना पड़ा।

पीएम मोदी ने सचिन खिलारे को दी शुभकामनाएं

पैरालंपिक2024 में सचिन खिलारे को उनकी अविश्वसनीय उपलब्धि के लिए बधाई ! शक्ति और दृढ़ संकल्प का शानदार प्रदर्शन करते हुए, उन्होंने पुरुषों की शॉटपुट F46 स्पर्धा में रजत पदक जीता है। भारत को उन पर गर्व है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Haldwani Shuddhikaran Row
Haldwani Shuddhikaran Row: हल्द्वानी में खड़गे के भाषण के बाद ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में हंगामा, नड्डा ने जांच का दिया भरोसा
80th Independence Day
80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने दिखाया दमखम
CBSE 12th Supplementary Result 2026
CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026: 2.75 लाख छात्रों ने दी परीक्षा, 53.08% पास; DigiLocker पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
AI Phuket-Delhi Flight Incident
AI Phuket-Delhi Flight Incident: तीन हाइड्रोलिक सिस्टम में एक मिनट के भीतर अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट; विमान 300 फीट नीचे गिरा, 17 घायल
Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज