President Droupadi Murmu Play Badminton: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को राष्ट्रपति भवन के बैडमिंटन कोर्ट में दिग्गज शटलर साइना नेहवाल के साथ बैडमिंटन खेला। इसका वीडियो भी सामने आया है। राष्ट्रपति मुर्मू बैडमिंटन खेलने के दौरान मंझे हुए खिलाड़ी की तरह कई शॉट लगाए। वह कई मौकों पर साइना नेहवाल को मात देती नजर आईं।
#WATCH राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली के राष्ट्रपति भवन के बैडमिंटन कोर्ट में शीर्ष शटलर साइना नेहवाल के साथ बैडमिंटन खेला।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 10, 2024
(वीडियो: राष्ट्रपति भवन) pic.twitter.com/bk3nh7IWfC
बता दे, इससे पहले बुधवार को राष्ट्रपति मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में प्रतिष्ठित डूरंड कप, प्रेसिडेंट्स कप और शिमला ट्रॉफी का अनावरण किया था। राष्ट्रपति सचिवालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि राष्ट्रपति का यह प्रेरणादायक कदम ऐसे समय में भारत के बैडमिंटन की महाशक्ति के रूप में उभरने के अनुरूप है, जब महिला खिलाड़ी विश्व मंच पर बड़ा प्रभाव डाल रही हैं।
राष्ट्रपति का पोस्ट
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपनी और नेहवाल के मुकाबले की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, ‘राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का खेलों के प्रति स्वाभाविक प्रेम तब देखने को मिला, जब उन्होंने राष्ट्रपति भवन के बैडमिंटन कोर्ट में बहुचर्चित खिलाड़ी साइना नेहवाल के साथ बैडमिंटन खेला।
President Droupadi Murmu’s natural love for sports and games was seen when she played badminton with the much-celebrated player Ms. Saina Nehwal at the Badminton Court in Rashtrapati Bhavan. The President’s inspiring step is in keeping with India’s emergence as a badminton-power… pic.twitter.com/DGjRudbzSc
— President of India (@rashtrapatibhvn) July 10, 2024
JIO ग्राहकों के लिए खुशखबरी, नहीं देना होगा इन OTT प्लेटफॉर्म्स के लिए पैसा
नेहवाल ने किया राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का धन्यवाद
नेहवाल ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “भारत की राष्ट्रपति के साथ खेलने का सम्मान मिला। यह मेरे जीवन का एक यादगार दिन है। मेरे साथ बैडमिंटन खेलने के लिए राष्ट्रपति महोदया का बहुत-बहुत धन्यवाद।”
What a memorable day of my life 😍🙏..Thank you so much President Mam for playing badminton with me 🙏 #presidentofindia @rashtrapatibhvn pic.twitter.com/jt9ucXuZrx
— Saina Nehwal (@NSaina) July 10, 2024