Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

विनेश फोगाट की धमाकेदार शुरुआत, जापान की सुसाकी को दी करारी शिकस्त

Paris Olympics 2024 Vinesh Phogat: पेरिस ओलंपिक में भारत का आज 11वां दिन है। भारत की तरफ से अलग-अलग खेलों में खिलाड़ी अपनी चुनौती पेश कर रहे हैं। रेसलिंग में दो बार की ओलंपियन विनेश फोगाट ने अपने अभियान की धमाकेदार शुरुआत की।
Paris Olympics 2024 Vinesh Phogat

Paris Olympics 2024 Vinesh Phogat: पेरिस ओलंपिक में भारत का आज 11वां दिन है। भारत की तरफ से अलग-अलग खेलों में खिलाड़ी अपनी चुनौती पेश कर रहे हैं। रेसलिंग में दो बार की ओलंपियन विनेश फोगाट ने अपने अभियान की धमाकेदार शुरुआत की। उन्होंने विमेंस 50 किग्रा इवेंट के प्री-क्वार्टर फाइनल में जापान की मौजूदा चैंपियन सुसाई युई को हरा दिया है। विनेश ने सुसाकी को हराकर बड़ा उलटफेर किया है। फोगाट क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। यूई को निष्क्रियता के लिए दो अंक दिए जाने के बाद विनेश पूरे मैच में मैच जीतने की कोशिश कर रही थीं। हालांकि, विनेश ने अंतिम सेकंड में मैच का रुख बदल दिया और तकनीकी श्रेष्ठता के कारण एक अतिरिक्त अंक प्राप्त करने से पहले मैच को बराबर कर दिया। फिर लगातार दबाव बनाकर मैच में अपने नाम कर लिया।

बता दें, विनेश आखिरी 5 सेकेंड तक 0-2 से पीछे चल रही थीं और उन्होंने आखिरी में तीन अंक लेकर ओलंपिक और विश्व चैंपियन को हरा दिया।

आज ही होगा क्वार्टर फाइनल मुकाबला

विनेश फोगाट ने पहले मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए जापान की मौजूदा चैंपियन सुसाकी युई को हराया। इस जीते के साथ उनके घर वाले बेटी पर गौरवान्वित महसूस कर रहे होंगे। इस जीत के साथ फोगाट पेरिस ओलंपिक में गोल्ड मेडल की दावेदार बन गई। अगर फोगाट पेरिस ओलंपिक में गोल्ड जीतती है तो पहली महिला रेसलर बन जाएंगी, जिन्होंने गोल्ड मेडल जीता होगा। इनसे पहले साक्षा मलिक ने ब्रॉन्ज मेडल जीता है। विनेश फोगाट आज ही अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में यूक्रेन की ओक्साना वसीलीवना लिवाच के साथ खेलेंगी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा