Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

बांग्लादेश की हिंसा का भारत पर कितना होगा असर, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

Bangladesh Violence: मंगलवार 5 अगस्त का दिन बांग्लादेश में सबसे लम्बे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाली शेख हसीना के लिए बड़ा 'अमंगलकारी' सिद्ध हुआ।
Bangladesh Violence

Bangladesh Violence: मंगलवार 5 अगस्त का दिन बांग्लादेश में सबसे लम्बे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाली शेख हसीना के लिए बड़ा ‘अमंगलकारी’ सिद्ध हुआ। इस वर्ष के आरम्भ में हुए आम चुनावों में लगातार चौथी बार जीतकर देश की सत्ता हासिल करने वाली शेख हसीना को विपक्षी पार्टियों और विद्यार्थियों के पिछले कुछ महीनों से चल रहे हिंसक प्रदर्शनों के बाद हुए तख्तापलट के चलते देश छोड़कर जाना पड़ा।

शेख हसीना ने कल शाम आनन-फानन में इस्तीफ़ा देकर अपने हेलीकॉप्टर से देश छोड़कर भारत में शरण ली। भारत से भी उनका विमान करीब सुबह 9 बजे निकल चुका है, कहां के लिए ये अभी साफ नहीं हो पाया है। लेकिन अब अगर बात बांग्लादेश हिंसा की भारत पर असर की करें तो देश के व्यापार पर काफी असर पड़ने की संभावना है। भारत के नजरिये से देखा जाए तो डेली करीब 150 करोड़ रुपये से अधिक का आयात-निर्यात प्रभावित हो रहा है। अब इसके और बढ़ने की आंशका है। अगर लंबे समय तक यही हालात रहे तो भारत में कपड़ों से लेकर कुछ दवाओं, जूते, बैग और पर्स समेत अन्य उत्पादों के दाम बढ़ सकते हैं।

इन चीजों का होता हैं आयात

बांग्लादेश से आयात किए जाने वाले उत्पाद जैसे कपड़ा और परिधान, जूट एवं जूट से बने सामान, चमड़ा और चमड़े के सामान, फार्मास्यूटिकल्स, चीनी मिट्टी के बर्तन और कृषि उत्पाद आदि बांग्लादेश से आयात किए जाते हैं।

भारत ने इससे पहले भी शेख हसीना को दी थी पनाह, गुजारे थे 6 साल

12 फीसदी अकेले बांग्लादेश को निर्यात

भारत से निर्यात होने वाले प्रमुख उत्पाद जैसे भारत अपने कुल निर्यात में 12 फीसदी अकेले बांग्लादेश को निर्यात करता है। मौजूदा समय में भारत 6 हजार 52 कमोडिटी का निर्यात करता है, जिसमें चावल, रुई, पेट्रोलियम उत्पाद, सूती कपड़ा, गेँहु का निर्यात करता है। बीते कुछ समय में भारत और बांग्लादेश के बीच व्यापारिक संबंध और मजबूत हुए हैं। इसका अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि अब व्यापार के मामले में भारत और बांग्लादेश ने भारतीय रुपये में ट्रेड शुरू करके एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग