Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

विनेश फोगाट की रजत पदक जीतने की उम्मीद हुई जिंदा, CAS ने उनका विरोध स्वीकारा

Vinesh Phogat: विनेश फोगाट ने महिलाओं के 50 किग्रा वर्ग में लगातार तीन शानदार जीत हासिल की थीं और फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली थी...
Paris Olympics 2024 Vinesh Phogat hopes for silver medal alive after CAS accepts her protest

Vinesh Phogat: खेल जगत में एक बड़ी खबर सामने आई है। कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट (CAS) ने भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को बड़ी राहत दी है। पेरिस ओलंपिक 2024 में अयोग्य ठहराए जाने के खिलाफ विनेश की अपील को CAS ने स्वीकार कर लिया है। अब अगर CAS अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) से अपना फैसला वापस लेने के लिए कहता है, तो विनेश रजत पदक जीत सकती हैं। यह फैसला भारतीय खेल जगत के लिए एक बड़ी जीत है।

विनेश ने लगातार हासिल की तीन जीत (Vinesh Phogat)

विनेश फोगाट ने महिलाओं के 50 किग्रा वर्ग में लगातार तीन शानदार जीत हासिल की थीं और फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली थी। भारत को उनसे 33वें ग्रीष्मकालीन खेलों में पहला स्वर्ण पदक मिलने की उम्मीद थी, लेकिन एक बड़े झटके में, आयोजकों ने फाइनल से कुछ घंटे पहले ही विनेश को अधिक वजन होने के कारण अयोग्य घोषित कर दिया। यह फैसला अमेरिका की सारा हिल्डेब्रांट के खिलाफ होने वाले अंतिम मुकाबले से ठीक पहले आया और भारतीय दल को हैरान कर दिया।

यह भी पढ़ें- डिसक्वालिफाई होने के बाद विनेश फोगाट ने कुश्ती को कहा अलविदा

100 ग्राम वजन बढ़ने से हुईं डिसक्वालीफाई 

विनेश फोगाट को सिर्फ 100 ग्राम अधिक वजन होने के कारण स्वर्ण और रजत दोनों पदकों से वंचित कर दिया गया। भारतीय खेल जगत इस फैसले का विरोध कर रहा है। विनेश के अयोग्य ठहराए जाने के बाद भारतीय फैंस की उम्मीदें चूर-चूर हो गईं। सोशल मीडिया पर लोग उनके समर्थन में खड़े हुए और आयोजकों के फैसले की आलोचना की। फैंस का मानना है कि विनेश ने फाइनल में पहुंचकर देश का नाम रोशन किया है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग