Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Paris Olympics 2024: Swapnil Kusale ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया तीसरा मेडल

पेरिस ओलंपिक 2024 में एक और मेडल भारत के नाम आया है। शूटिंग में स्वप्निल कुसाले ने इतिहास रच दिया दिया है। पेरिस ओलंपिक 2024 के छठे दिन...
Swapnil Kusale| SHRESHTH BHARAT

Swapnil Kusale: पेरिस ओलंपिक 2024 में एक और मेडल भारत के नाम आया है। शूटिंग में स्वप्निल कुसाले ने इतिहास रच दिया दिया है। पेरिस ओलंपिक 2024 के छठे दिन स्वप्निल ने पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन के फाइनल में तीसरे नंबर पर आकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया हैं। स्वप्निल ने कुल 451.4 अंक हासिल किए हैं।

Swapnil Kusale ने रचा इतिहास

बता दें कि ओलंपिक की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन स्पर्धा में पहली बार किसी भारतीय शूटर ने कोई पदक जीता है। इस ओलंपिक में भारत का यह तीसरा ब्रॉन्ज मेडल हैं। इससे पहले भारत के पिछले दो मेडल भी शूटिंग में ही आए थे। ये जीत काफी खास है, क्योंकि भारत ने पहली बार शूटिंग में किसी ओलंपिक सीजन में तीन मेडल हासिल किए हैं।

नीलिंग और प्रोन की सीरीज के समाप्ति के बाद स्वप्निल कुसाले 310.1 अंकों के साथ पांचवें नंबर पर थे, लेकिन स्टैंडिंग की सीरीज में उन्होंने फिर शानदार वापसी की। बता दें कि नीलिंग में शूटर घुटने के बल बैठकर शूटिंग करते हैं, वहीं प्रोन में जमीन पर लेटकर शूटिंग की जाती है और स्टैंडिंग में शूटर खड़े होकर शूटिंग करते हैं।

पीएम मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वप्निल कुसाले को बधाई देते हुए ‘X’ पर लिखा कि स्वप्निल कुसाले का असाधारण प्रदर्शन! ParisOlympics2024 में पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन में कांस्य पदक जीतने के लिए उन्हें बधाई। उनका प्रदर्शन विशेष है क्योंकि उन्होंने बहुत अधिक लचीलापन और कौशल दिखाया है। वह इस श्रेणी में पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट भी हैं। हर भारतीय खुशी से भर गया है।

नीलिंग की पहली सीरीज में स्वप्निल ने 9.6, 10.4, 10.3, 10.5 और 10.0 अंकों के साथ कुल 50.8 अंक हासिल किए। वहीं, दूसरी सीरीज में 10.1, 9.9, 10.3, 10.5 और 10.1 अंकों के साथ कुल 51.9 अंक, जबकि तीसरी सीरीज में 9.7, 10.3, 10.8, 10.4 और 10.0 अंकों के साथ कुल 51.6 अंक हासिल किए।

इसके बाद प्रोन की पहली सीरीज में स्वप्निल कुसाले ने 10.5, 10.6, 10.5, 10.6 और 10.5 अंकों के साथ कुल 52.7 अंक, दूसरी सीरीज में 10.8, 10.2, 10.5, 10.4 और 10.3 अंकों के साथ कुल 52.2 अंक और तीसरी सीरीज में 10.5, 10.4, 10.4, 10.2 और 10.4 अंकों के साथ कुल 51.9 अंक हासिल किए।

स्वप्निल ने स्टैंडिंग की पहली सीरीज में 9.5, 10.7, 10.3, 10.6 और 10.0 अंकों के साथ कुल 51.1 अंक और दूसरी सीरीज में 10.6, 10.3, 9.1, 10.1 और 10.3 अंकों के साथ कुल 50.4 अंक हासिल किए। बाकी के चार शॉट्स में उन्होंने 10.5, 9.4, 9.9 और 10.0 अंक हासिल किए।

टी20 में क्लीन स्वीप, अब वनडे की बारी; ब्रेक के बाद रोहित की कैसी है तैयारी

क्वालीफिकेशन राउंड में किया शानदार प्रदर्शन

स्वप्निल कुसाले का जन्म पुणे, महाराष्ट्र में हुआ है। स्वप्निल कुसाले ने क्वालीफिकेशन राउंड में शानदार प्रदर्शन करते हुए 60 शॉट्स में 590 अंक हासिल किए थे। स्वप्निल ने नीलिंग पोजिशन में 99 के स्कोर के साथ शुरुआत की थी। हालांकि, इसके बाद प्रोन पोजीशन में 98 और 99 स्कोर किए। स्टैंडिंग पोजिशन में उन्होंने 98 और 97 के स्कोर हासिल किए, जिससे फाइनल में उनकी जगह पक्की हो गई थी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब