Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Hotstar पर नहीं, यहां देखें फ्री में IND vs BAN T20 Series

India vs Bangladesh, T20 Series live streaming: भारत ने टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश का सूपड़ा साफ कर दिया है। अब भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलने जा रही है।
India vs Bangladesh, T20 Series

India vs Bangladesh, T20 Series live streaming: भारत ने टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश का सूपड़ा साफ कर दिया है। अब भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलने जा रही है।

टी20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा पहले ही कर दी गई है। 2026 में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए टीम में युवा प्रतिभाओं को भी मौका दिया जा रहा है।

टी-20 सीरीज के लिए भारत का नेतृत्व सूर्यकुमार यादव करेंगे, वहीं इस फॉर्मेट में भी बांग्लादेश की कमान नजमुल हुसैन शांतो के हाथों में होगी।

दोनों देशों के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला ग्वालियर में 6 अक्टूबर को खेला जाएगा। वहीं, दूसरा मैच दिल्ली में 9 अक्टूबर को होगा। 12 अक्टूबर को हैदराबाद में सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला खेला जाएगा।

यहां देख सकेंगे फ्री में मैच

भारत बनाम बांग्लादेश के बीच टी20 सीरीज के तीनों मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होंगे। भारत और बांग्लादेश के बीच खेली जाने वाली टी20 सीरीज का सीधा प्रसारण स्पोर्ट्स 18 पर होगा। इसके अलावा आप जियो सिनेमा एप पर नौ भाषाओं में इस टी20 सीरीज का लाइव टेलीकास्ट देख सकते हैं।

टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम:

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, रियान पराग, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, जीतेश शर्मा (विकेट कीपर), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव।

टी20 सीरीज के लिए बांग्लादेश टीम:

नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), तंजीद हसन तमीम, परवेज हुसैन इमोन, महमूद उल्लाह, लिटन कुमेर दास, तौहीद हृदोय, जकर अली अनिक, मेहदी हसन मिराज, शाक महेदी हसन हुसैन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब, रकीबुल हसन।

ये भी पढ़ें- मोहम्मद शमी ने बॉर्डर-गावस्कर सीरीज से बाहर होने की अफवाहों का किया खंडन

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग