Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

MS DHONI: एक हाथ से लगातार दो छक्के, देखें वीडियो

MS DHONI ONE HAND SIX | MS DHONI | CSK | GT | SHUBHMAN GILL | SHRESHTH BHARAT

IPL 2024 GT vs CSK: इंडियन प्रीमियर लीग के 59वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) का मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai Super Kings) के साथ हुआ। इस मैच को भले ही गुजरात ने जीता हो, लेकिन महेंद्र सिंह धोनी ने सबका दिल जीत लिया। दरअसल, मैच के दौरान एक फैंस मैदान में घुस आया और धोनी के गले लग गया। हालांकि, बाद में सुरक्षाकर्मी उसे मैदान से बाहर ले गए।

मुकाबले की बात करें तो इस मैच में धोनी ने एक हाथ से दो छक्के लगाए। इसमें से पहला छक्का मोहित शर्मा की बॉल पर, जबकि दूसरा छक्का राशिद खान की गेंद पर लगा। धोनी ने अपनी पारी के दौरान एक चौके के साथ कुल तीन छक्के लगाए। उन्होंने नाबाद 26 रन बनाए।

इससे पहले, चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन उसका यह दांव उल्टा पड़ गया। गुजरात के ओपनर बल्लेबाजों कप्तान शुभमन गिल और साईं सुदर्शन के बीच पहले विकेट के लिए 210 रनों की साझेदारी हुई। दोनों बल्लेबाजों ने 50 गेंदों पर शतक लगाया, जिसके चलते गुजरात ने 3 विकेट पर 231 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। शुभमन गिल ने 55 गेंदों पर 104 रनों की पारी खेली। वहीं, साई सुदर्शन ने 51 गेंदों में 103 रन बनाए। इस दौरान सुदर्शन ने 5 चौके व 7 छक्के लगाए। चेन्नई की तरफ से तुषार देशपांडे ने दो विकेट चटकाए।

वहीं, विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने महज 10 रनों पर तीन विकेट गंवा दिए। हालांकि, इसके बाद डेरेल मिचेल और मोईन अली ने चौथे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी कर टीम को मुकाबले में वापस लाया, लेकिन फिर भी चेन्नई को 35 रन से हार का सामना करना पड़ा।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग