Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

महेंद्र सिंह धोनी को लगाया करोड़ों का चूना, आरोपी गिरफ्तार, जानिए मामला

MS DHONI | MIHIR DIWAKAR | ARREST | JAIPUR POLICE | SHRESHTH BHARAT

पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ धोखाधड़ी करने वाले मिहिर दिवाकर नाम के शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। मिहिर दिवाकर-धोनी के पूर्व बिजनेस पार्टनर हैं। गुरुवार देर रात जयपुर पुलिस लोकेशन को ट्रेस करते हुए नोएडा पहुंची थी, जहां नोएडा सेक्टर-16 स्थित WTT बिल्डिंग से मिहिर को गिरफ्तार किया गया।

 आपको जानकारी दे दें, पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने पूर्व बिजनेस पार्टनर मिहिर दिवाकर के खिलाफ जयपुर में मुकदमा दर्ज कराया था। धोनी ने मिहिर पर उनके साथ मिलकर जयपुर में क्रिकेट एकेडमी खोलने का आरोप लगाया था। आरोप लगाया गया था कि महेंद्र सिंह धोनी के साथ बिजनेस पार्टनर मिहिर ने 15 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की। इसी धोखाधड़ी को लेकर धोनी ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद से आरोपी मिहिर फरार चल रहा था। पिछले कई महीनों से पुलिस को चकमा दे रहा था। आरोपी मिहिर की जयपुर पुलिस नोएडा में होने की जानकारी मिली थी।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, महेंद्र सिंह धोनी ने अपने बचपन के दोस्त मिहिर के खिलाफ 15 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की जयपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। धोनी ने मिहिर पर आरोप लगाया था कि जयपुर में उनके नाम से क्रिकेट एकेडमी खोलने के लिए डील की गई थी, लेकिन दोनों में समझौता नहीं बन पाया था। धोनी के करीबी मिहिर दिवाकर ने एक कंपनी शुरू की थी। धोनी भी कंपनी में पार्टनर थे। इस कंपनी का उद्देश्य दुनिया के बड़े-बड़े शहरों में क्रिकेट एकेडमी खोलना था। धोनी की कंपनी से हुई डील के मुताबिक मिहिर दिवाकर ने उन्हें फ्रेंचाइजी शुक्ल और प्रॉफिट में हिस्सेदारी देनी थी, लेकिन उन दोनों ने हिस्सेदारी नहीं दी थी। इसके बाद धोनी ने 15 अगस्त 2021 में अरका स्पोर्ट्स को कानूनी नोटिस भेज दिया। इसके बाद भी दिवाकर कंपनी के काम के लिए धोनी के नाम का इस्तेमाल कर रहे थे। इसलिए धोनी ने जयपुर पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया था।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग