Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

मैथ्यू वेड ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, संभालेंगे नई जिम्मेदारी

Matthew Wade Retirement: ऑस्ट्रेलिया विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास कर दी है। वह पाकिस्तान के खिलाफ आगामी टी-20 श्रृंखला में ऑस्ट्रेलिया के कोच के रूप में नजर आएंगे। 
Matthew Wade Retirement

Matthew Wade Retirement: ऑस्ट्रेलिया विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास कर दी है। वह पाकिस्तान के खिलाफ आगामी टी-20 श्रृंखला में ऑस्ट्रेलिया के कोच के रूप में नजर आएंगे। 

सन्यास से एलान करने के बाद वेड ने कहा कि मुझे पता था कि टी-20 विश्वकप के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में मेरा समय समाप्त हो गया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास और कोचिंग की भूमिका के संबंध में पिछले छह महीनों से मेरी जॉर्ज बेली और एंडर्यू मक्डॉनल्ड से चर्चा हो रही थी। पिछले कुछ वर्षों से मैं कोचिंग के बारे में सोच रहा था और मैं इस नई भूमिका के लिए काफी उत्सुक और आभारी भी हूं।

बता दें कि वेड ने इससे पहले मार्च में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। जून में हुए टी-20 विश्वकप में ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा थे और इसके बाद सितंबर में इंग्लैंड दौरे पर वेड को ऑस्ट्रेलिया की टीम में जगह नहीं मिली।

वहीं, वेड बीबीएल और अन्य फ्रैंचाइजी टी-20 टूर्नामेंट खेलते रहेंगे। वह बीबीएल में होबार्ट हरिकेंस का हिस्सा हैं। वह पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 श्रृंखला में आंद्रे बोरोवेक की अगवाई वाले कोचिंग दल का हिस्सा होंगे। अनौपचारिक रूप से वह एकदिवसीय श्रृंखला के दौरान भी ऑस्ट्रेलिया के कोचिंग दल से जुड़े रहेंगे। 

वहीं, एंडर्यू मक्डॉनल्ड की अगुवाई वाला कोचिंग दल भारत के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला की तैयारी करेगा। वेड ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 2011 से 2024 के बीच कुल 36 टेस्ट, 97 एकदिवसीय और 92 टी-20 मैच खेले। 

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में ऑस्ट्रेलिया की टी-20 विश्वकप जीत में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। सेमीफाइनल में उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 17 गेंदों पर 41 रन बनाए थे।

ये भी पढ़ें- भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान रानी रामपाल ने किया संन्यास का एलान

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार