Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

राजधानी लखनऊ में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन, सीएम योगी ने दिखाई झंडी

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन न सिर्फ हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद है...
Run For Unity

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन न सिर्फ हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद है, बल्कि सरदार पटेल के एकजुट भारत के सपने को भी बल प्रदान करता है। देश के दिवंगत पूर्व उप प्रधानमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘रन फॉर यूनिटी’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार योगी के सरकारी आवास पांच कालिदास मार्ग से केडी सिंह बाबू स्टेडियम तक आयोजित इस दौड़ में सैकड़ों युवाओं, बच्चों और आम नागरिकों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक समेत कई मंत्री और प्रमुख नेता मौजूद थे।

‘रन फॉर यूनिटी’ के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी ने सभी को देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने की शपथ दिलाई। उन्होंने देश की एकता और सुरक्षा के लिए नागरिकों से सेना के साथ अपनी भी जिम्मेदारी निभाने और सहयोग करने की अपील की।

अभी मैं सिंगल… मलाइका से अपने रिश्ते पर खुलकर बोले अर्जुन कपूर

योगी ने भारत की आजादी और आज के भारत की अखंडता में सरदार पटेल के महान योगदान को याद करते हुए कहा कि सरदार पटेल ने ब्रिटिश सत्ता के षड्यंत्र को बेनकाब कर 563 से अधिक रियासतों का भारत गणराज्य में विलय कराया।
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘जूनागढ़ के नवाब से लेकर हैदराबाद के निजाम तक सभी को उन्होंने भारतीय एकता के महत्व को समझने पर विवश किया। सरदार पटेल ने अखंड भारत का जो स्वरूप हमें दिया, वह प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में और मजबूत हो रहा है।’’

अपने संबोधन में योगी ने कहा, ‘‘स्वस्थ समाज का निर्माण ही राष्ट्र को मजबूत बनाता है। रन फॉर यूनिटी का आयोजन न सिर्फ हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद है बल्कि सरदार पटेल के एकजुट भारत के सपने को भी बल प्रदान करता है।’’
उन्होंने कहा यह न सिर्फ एक एकता की दौड़ है बल्कि स्वस्थ रहने के संकल्प का प्रतीक भी है।

योगी ने सरदार पटेल की दूरदर्शिता की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी सूझबूझ से ही भारत एकजुट राष्ट्र बना। इस वर्ष राष्ट्रीय एकता दिवस का विशेष महत्व है सरदार पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में 31 अक्टूबर 2024 से 31 अक्टूबर 2025 तक पूरे देश के साथ उत्तर प्रदेश में भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन आयोजनों के माध्यम से राज्य में सरदार पटेल की विचारधारा को आगे बढ़ाने के साथ-साथ एकता और भाईचारे का संदेश दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने धनतेरस, दीपावली और छठ के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दीं और सरदार पटेल की 150वीं जयंती को विशेष बनाते हुए उनके महान योगदान को नमन किया।

सलमान खान और जीशान सिद्दीकी को धमकी देने वाला आरोपी नोएडा से गिरफ्तार

इस दौरान योगी ने दौड़ में शामिल छोटे-छोटे बच्चों से मुलाकात की और उन्हें चॉकलेट वितरित कर प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने भगवान धन्वंतरि की जयंती पर भी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने समाज के सशक्तीकरण में स्वास्थ्य की अहमियत पर जोर देते हुए कहा कि आरोग्यता समाज के विकास की पहली शर्त है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग