Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

IPL 2024: MI और SRH के बीच मुकाबला आज, जानिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

Sunrisers Hyderabad | Mumbai Indians | IPL 2024 | SHRESHTH BHARAT

MIvsSRH: आईपीएल 2024 का 55 वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इस सीजन में हैदराबाद और मुंबई ने एक बार एक-दूसरे का आमना-सामना किया है, जिसमें  हैदराबाद ने मुंबई को 31 रन से हराया था। अब तक आईपीएल में दोनों टीमें एक-दूसरे से 22 बार भिड़ चुकी हैं, जिसमें मुंबई ने 12 मुकाबलों में, तो वहीं हैदराबाद ने 10 मुकाबलों में जीत हासिल की है। इन आंकड़ों को देखें तो मुंबई का पलड़ा भारी दिख रहा है।

मुंबई ने सीजन में कुल 11 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से उसे 3 में ही जीत मिली है। इसी के साथ MI प्वॉइंट टेबल में 10वें पायदान पर है। मुंबई लगभग इस सीजन के प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है। वहीं, SRH ने इस सीजन में 10 में से 6 मुकाबलों में जीत हासिल की है। इसी के साथ हैदराबाद प्वॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर काबिज है।

हैदराबाद के नायक ट्रेविस हेड पर सबकी निगाहें टिकी होंगी। हेड ने अपनी घातक बल्लेबाजी से बॉलरों की कमर तोड़ रखी है। देखना होगा कि इस मुकाबले में वह अपनी बल्लेबाजी की कितनी छाप छोड़ पाते हैं। उन्हीं के साथ ऑलराउंर बल्लेबाज नीतीश कुमार रेड्डी पर भी सबकी नजर टिकी है, क्योंकि पिछले मुकाबलें में उन्होंने बल्लेबाजी और गेंदबाजी से अच्छा प्रदर्शन किया था।

मुंबई के मिस्टर 360 डिग्री कहे जाने वाले सूर्यकुमार यादव पर भी सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। पिछले मुकाबले में सूर्या कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे। इस मैच में उनकी बल्लेबाजी पर सबकी नजर होगी।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, पैट कमिंस (कप्तान), एडन मार्करम, नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, टी नटराजन,  शाहबाज अहमद, अब्दुल समद, मयंक मार्कंडेय और भुवनेश्वर कुमार

मुंबई इंडियंस: ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नेहल वढेरा, टिम डेविड, मोहम्मद नबी, गेराल्ड कोएत्जी, कुमार कार्तिकेय, जसप्रीत बुमराह

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग