Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

SC के आदेश के बाद NTA ने NEET-UG रिजल्ट का रिवाइज्ड स्कोर किया जारी

NEET UG Revised Scorecard 2024: NTA ने NEET-UG 2024 का रिवाइज्ड स्कोर कार्ड जारी कर दिया है। NTA ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद रिवाइज्ड रिजल्ट घोषित किया है। बता दें, कोर्ट ने फिजिक्स के पेपर में पूछे गए प्रश्न के चौथे विकल्प को सही मानते हुए मेरिट लिस्ट जारी करने का आदेश दिया था।
NEET UG Revised Scorecard 2024

NEET UG Revised Scorecard 2024: NTA ने NEET-UG 2024 का रिवाइज्ड स्कोर कार्ड जारी कर दिया है। NTA ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद रिवाइज्ड रिजल्ट घोषित किया है। बता दें, कोर्ट ने फिजिक्स के पेपर में पूछे गए प्रश्न के चौथे विकल्प को सही मानते हुए मेरिट लिस्ट जारी करने का आदेश दिया था।

NEET-UG का रिजल्ट 4 जून को जारी किया गया था। इसमें एक ही संस्थान के 67 छात्रों ने पूरे में से पूरे अंक प्राप्त कर टॉप किया था। इसके बाद NEET-UG PAPER का विवाद कोर्ट में चला गया था। इसमें ग्रेस मार्क्स का विवाद था।

नीट यूजी का रिवाइज्ड रिजल्ट चेक करने के लिए एनटीए की वेबसाइट exams.nta.ac.in/NEET के अलावा डायरेक्ट लिंक https://exams.nta.ac.in/NEET/NEET2024SCRevised.html पर जाकर भी चेक कर सकते हैं।

कैसे चेक करें रिजल्ट

सबसे पहले एनटीए नीट यूजी की वेबसाइट https://exams.nta.ac.in/ पर जाएं। यहां “NEET-UG revised scorecard” लिंक मिलेगा। इस पर क्लिक करने पर एक नया पेज ओपन होगा, जहां अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके सबमिट करें। इसके बाद नीट यूजी का रिवाइज्ड स्कोर कार्ड स्क्रीन पर दिख जाएगा और नीट यूजी के रिवाइज्ड स्कोर कार्ड डाउनलोड कर लें।

कब हुई थी परीक्षा

नीट यूजी परीक्षा NTA ने 5 मई को देश भर में आयोजित कराई थी। इस परीक्षा का आयोजन 4000 से ज्यादा केंद्रों पर हुआ था। ये परीक्षा पेन-पेपर मोड में हुई थी। एग्जाम में 23 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स शामिल हुए थे।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा