Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

लातों के भूत! जानें युवराज की ‘चप्पल’ क्यों कर रही हैं अभिषेक शर्मा का इंतजार

Yuvraj Singh, Abhishek Sharma

सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच 27 मार्च को आईपीएल का बड़ा जबरदस्त मैच देखने के लिए मिला। इस मैच में सनराइजर्स ने ना केवल लीग के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया बल्कि मुंबई को 31 रनों से भी मात दे दी। इस दौरान सनराइजर्स के अभिषेक शर्मा का बल्ला भी जमकर बोला।

भारत के महान मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज युवराज सिंह अभिषेक के बहुत बड़े सपोर्टर रहे हैं। लेकिन युवी इस बात से खुश नहीं है कि युवा बल्लेबाज से किस तरह का शॉट मारकर अपना विकेट गंवा दिया। अभिषेक की ताजा पारी पर युवी ने एक जबरदस्त ट्वीट किया है।

युवराज ने लिखा, वाह सर अभिषेक वाह। महान पारी लेकिन किस तरह के शॉट पर आउट हुए। लातों के भूत बातों से नहीं मानते। स्पेशल चप्पल तुम्हारा इंतजार कर रही है।

इसके अलावा युवराज ने अभिषेक की टीम के साथी खिलाड़ी हेनरिक क्लासेन की पारी की तारीफ की।

बता दें, अभिषेक ने 23 गेंदों पर 63 रनों की पारी खेली और हेनरिक क्लासेन ने अंत में गजब की फिनिशिंग करते हुए 34 गेंदों पर 80 रनों की नाबाद पारी खेली। इन बल्लेबाजों के अलावा ट्रेविस हेड ने भी 24 गेंदों पर 62 रन बनाए।

इन सब प्रयासों के चलते सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवरों में 277 रनों का गगनचुंबी स्कोर खड़ा कर दिया। अभिषेक की पारी का अंत पीयूष चावला की छोटी और तेज गेंद ने किया था। अभिषेक ने गेंद को पुल करते हुए डीप मिड विकेट की ओर धकेल दिया जहां नमन धिर ने कैच ले लिया।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार