Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

जीत की राह खोज रही MI के लिए बड़ी राहत, ‘मिस्टर 360’ हुए फिट

Surya kumar Yadav | ipl | rohit sharma | hardik pandya | shreshth bharat

IPL 2024 Mumbai Indians: मुंबई इंडियंस आईपीएल 2024 के शुरूआती तीन मैच हारने के बाद पॉइंट्स टेबल में आखिरी नंबर पर चल रही है। लेकिन पांच बार की चैम्पियन टीम के लिए एक राहत भरी खबर आई है। चोट की वजह से बाहर चल रहे सूर्यकुमार यादव की टीम में वापसी हो गई है। ‘मिस्टर 360’ आईसीसी टी-20 रैंकिंग में नंबर वन पर कायम हैं।

सूर्यकुमार यादव के आने से मुंबई इंडियंस की बैटिंग भी दमदार हो जाएगी। सूर्या ज्यादातर तीसरे नंबर पर बैटिंग करते हैं। एमआई की टीम हार्दिक की कप्तानी में लगातार हार से पस्त चल रही थी। लेकिन अब सूर्या के आने से मुंबई इंडियंस की जीत के आसार बढ़ गए हैं।

मिस्टर 360 के आने से कौन हो सकता है बाहर

सूर्यकुमार यादव के आने से नमन धीर को प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठना पड़ सकता है। नमन धीर ने आईपीएल 2024 में तीन मैच खेले हैं। उन्होंने इन तीन मैचों में 50 रन बनाए। उनका सर्वोच्च स्कोर 30 रन रहा है। नमन राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खाता भी नहीं खोल पाए थे।

मुंबई इंडियंस के लिए इस सीजन में नए कप्तान के साथ उतरना फिलहाल तो सही साबित नहीं हुआ है। रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पांड्या को नया कप्तान बनाया था। मुंबई के लिए बॉलिंग से लेकर बैटिंग तब सब फ्लॉप नजर आ रही है। मुंबई इंडियंस को शुरूआती मैचों में सूर्या की पूरी कमी खली।

सूर्यकुमार यादव के टी20 करियर पर एक झलक

सूर्यकुमार यादव ने 139 आईपीएल मैच खेलते हुए 143.32 के तेज स्ट्राइक रेट के साथ 31.85 की औसत से 3246 रन बनाए हैं। वे इस समय टीम इंडिया के भी टॉप टी20 बल्लेबाज हैं।  भारत के लिए खेलते हुए उनका रिकॉर्ड बहुत ही जबरदस्त हो जाता है। स्काई ने टी20 इंटरनेशनल में 171.55 के स्ट्राइक रेट के साथ 45.55 का औसत निकालते हुए 2141 रन बनाए हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा