Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

सांसद नवनीत राणा को बड़ी राहत, SC ने जाति प्रमाण पत्र बताया सही

NAVNEET RANA | BJP | SUPREME COURT | SHRESHTH BHAARAT

महाराष्ट्र के अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा के जाति प्रमाण पत्र को बॉम्बे हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया था। इसके बाद उनके लोकसभा चुनाव लड़ने पर संशय बना हुआ था। बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका खारिज होने के बाद नवनीत ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। उस याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने आज अपना फैसला सुनाते हुए नवनीत राणा को राहत दी है।

बॉम्बे हाईकोर्ट ने किया था रद्द

बॉम्बे हाईकोर्ट ने 8 जून 2021 को कहा था कि नवनीत ने मोची जाति का प्रमाणपत्र फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया था। बॉम्बे कोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि रिकॉर्ड से पता चलता है कि वह सिख-चमार जाति से थीं। हाईकोर्ट ने उन पर 2 लाख रुपए जुर्माना भी लगाया था।

भाजपा ने बनाया है उम्मीदवार

दरसअल, नवनीत कौर को इस बार भाजपा ने अमरावती से लोकसभा का उम्मीदवार बनाया है। इस मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस जे के माहेश्वरी और संजय करोल ने की। सुप्रीम कोर्ट ने बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले को रद्द कर दिया। नवनीत राणा ने अपने जाति प्रमाण पत्र को निरस्त करने के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। अमरावती की सीट लोकसभा चुनाव के लिए अनसूचित जाति के लिए निर्धारित की गई है। जहां से उस निर्वाचन क्षेत्र का नवनीत कौर प्रतिनिधित्व करती है।

नवनीत राणा ने ट्वीट कर कहा असत्य पर सत्य की जीत हुई है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा