Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

INDvsENG: रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने ठोका शतक, भारत बड़े स्कोर की ओर

TEAM INDIA | BCCI | TEST SERIES | IND VS ENG | SHRESHTH BHARAT

धर्मशाला में खेले जा रहे पांचवें टेस्ट मैच में भारतीय क्रिकेट टीम मजबूत स्थिति में पहुंच गई है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के शतक के बाद शुभमन गिल ने भी शतक ठोक दिया। दूसरे दिन के लंच तक भारत ने इंग्लैंड पर 46 रनों से बढ़त बना ली है। दोनों भारतीय बल्लेबाज शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। इससे पहले इंग्लैंड की टीम महज 218 रनों पर ऑल आउट हो गई थी इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत शानदार रही।

रोहित शर्मा और जायसवाल ने भारत को तेज शुरुआत दी। भारत का पहला विकेट यशस्वी जायसवाल के रूप में गिरा। वह 57 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। उसके बाद बल्लेबाजी करने आए शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 141 गेंद पर अपने टेस्ट करियर का चौथा शतक जमाया।

अभी तक इस टेस्ट मैच में इंग्लैंड की हालत पतली दिख रही है इंग्लैंड के बल्लेबाज भी कुछ खास नहीं कर सके और यही हाल कुछ गेंदबाजों का है इंग्लैंड के गेंदबाज ना ही विकेट ले पा रहे हैं ना ही भारतीय बल्लेबाजों की रंगती को रोक पा रहे हैं। अभी देखना होगा कि भारत कितने रनों की लीड लेता है और कब रोहित शर्मा पारी की घोषणा करते हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही