Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

भारतीय महिला टीम ने अफ्रीका को 10 विकेट से रौंदा, स्मृति का अर्धशतक

INDIA WOMEN vs SOUTH AFRICA WOMEN 3rd T20I: भारतीय महिला टीम और दक्षिण अफ्रीका महिला टीम के बीच आज चेन्नई में तीसरा टी20 मैच खेला गया...
Ind w vs SA w

INDIA WOMEN vs SOUTH AFRICA WOMEN 3rd T20I: भारतीय महिला टीम और दक्षिण अफ्रीका महिला टीम के बीच आज चेन्नई में तीसरा टी20 मैच खेला गया। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 10 विकेट से हराकर 3 मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर समाप्त की। इस मुकाबलें में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था, जोकि भारतीय टीम के लिए सही साबित हुआ और अफ्रीका की पूरी टीम को महज 84 रन के निजी स्कोर पर रोक दिया था।

कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीसरे टी20 मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पूजा वस्त्राकर और राधा यादव ने इस मैच में घातक गेंदबाजी की। पूजा वस्त्राकर ने 4 तथा राधा यादव ने 3 विकेट झटके। भारतीय गेंदबाजी के आगे दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम 17.1 ओवरों में 84 रनों पर ही ढेर हो गई। अफ्रीकी टीम के लिए तज्मीन ब्रिट्स ने सर्वाधिक 20 रनों की पारी खेली।

साउथ अफ्रीका से मिले 85 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय सलामी जोड़ी ने ताबड़तोड़ शुरूआत दी। स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों को इस मैच में वापसी का मौका नहीं दिया। 40 बॉल पर मंधाना ने 8 चौके और 2 छक्के जमाते हुए 54 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं शेफाली ने 25 बॉल पर 27 रनों की पारी खेली। भारत ने यह मैच 10.5 ओवरों में जीत लिया।

आपको बता दें कि दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम भारत दौरे पर 3-3 वनडे और टी20 सीरीज के अलावा एकमात्र टेस्ट मैच के लिए आई थी लेकिन उसे निराशा का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम ने वनडे सीरीज को 3-0 से और टेस्ट मुकाबले को अपने नाम किया था। वहीं अब टी20 सीरीज भी बराबरी पर समाप्त की।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड