श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

भारत ने पांचवीं बार जीता चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब, चीन को 1-0 से हराया

Asian Champions Trophy 2024 India vs China: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 के फाइनल में भारतीय हॉकी टीम ने चीन को 1-0 से हरा दिया है।
Asian Champions Trophy 2024 India vs China

Asian Champions Trophy 2024 India vs China: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 के फाइनल में भारतीय हॉकी टीम ने चीन को 1-0 से हरा दिया है। इस मैच में शुरुआत में दोनों टीमों की तरफ से कोई भी गोल नहीं हुआ था, लेकिन मैच के खत्म होने के कुछ मिनट पहले ही भारत के लिए जुगराज सिंह ने गोल दाग दिया और 1-0 से बढ़त बना ली। इस बढ़त को बरकरार रखते हुए भारतीय हॉकी टीम खिताब जीतने में सफल रही। भारत ने कुल पांचवीं बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया है। चीन ने पहली बार फाइनल में जगह बनाई थी और उसे हार का सामना करना पड़ा।

पहले क्वार्टर में दोनों टीमों की तरफ से कोई भी खिलाड़ी गोल नहीं कर पाया। भारत ने गोल करने के कई मौके बनाए, लेकिन टीम गोल नहीं कर पाई। भारत को पेनल्टी कॉर्नर भी मिला, लेकिन भारतीय खिलाड़ी उसे भुना नहीं पाए। दूसरे क्वार्टर में भी दोनों टीमों की तरफ से कोई गोल नहीं हुआ। इस क्वार्टर में चीन के डिफेंस ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और भारतीय प्लेयर्स को रोके रखा। तीसरे क्वार्टर में चीन ने गोल करने के लिए कई हमले किए हैं, लेकिन उनकी भारतीय गोलकीपर कृष्णा पाठक के आगे उनकी एक ना चली।

ICC का बड़ा एलान, महिला टी-20 वर्ल्ड कप की पुरस्कार राशि मेें की बढ़ोत्तरी

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज
Akhilesh Yadav Ram Mandir Donation Row
अयोध्या दान विवाद पर गरमाई राजनीति, चंपत राय के इस्तीफे के बाद BJP पर बरसे अखिलेश; बोले- अब खुलेंगे भाजपा के राज...
Ram Mandir Donation Theft Case
Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर ट्रस्ट पर संकट गहराया, दान विवाद के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust: SIT की रिपोर्ट के बाद चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा
Ram Mandir Donation Controversy
राम जन्मभूमि दान मामले में पुलिस का शिकंजा, मुख्य आरोपी टीनू यादव हिरासत में; SIT जुटा रही साक्ष्य