Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

भारतीय महिला टीम ने अफ्रीका को हराया, भारत के लिए इस बल्लेबाज ने जड़ा तेज वनडे शतक

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में 4 रनों से जीत दर्ज की है। इसी जीत के साथ भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने सीरीज पर भी कब्जा जमा लिया है।
India Women vs South Africa Women

India Women vs South Africa Women: भारत और दक्षिण अफ्रीका महिला टीम के बीच दूसरा वनडे मैच आज बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीककर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट खोकर 325 रन बनाए। जवाब में अफ्रीकी टीम 6 विकेट खोकर 321 रन ही बना सकी। भारतीय महिला टीम ने यह मैच चार रनों से जीत लिया। इसी के साथ भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से कब्जा कर लिया है। टीम इंडिया ने सीरीज का पहला वनडे 143 रन से अपने नाम किया था।

भारतीय टीम की ओर से स्मृति मंधाना ने 136 और कप्‍तान हरमनप्रीत कौर ने 88 गेंदों पर नाबाद 103 रन की पारी खेली। शेफाली वर्मा ने 20, दयालन हेमलता ने 24 और ऋचा घोष ने नाबाद 25 रन बनाए। जवाब में लौरा वोल्वार्ड्ट ने 135 गेंदों पर 135 रन और मारिजैन काप्प ने 114 रन बनाए। हालांकि, वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सकीं। भारत की ओर से पूजा वस्त्राकर और दीप्‍त‍ि शर्मा ने 2-2 शिकार किए। साथ ही अरुंधति रेड्डी और स्मृति मंधाना ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

भारत में पहली बार बनाया 300 से अधिक रनों का स्कोर
महिला टीम ने पहली बार अपनी धरती पर वनडे में 300 से अधिक रनों का स्कोर बनाया है। टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 325 रन बनाकर कमाल कर दिया है। भारतीय महिला टीम ने साल 2004 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 298 रन बनाए थे, जो उनका भारतीय धरती पर सर्वश्रेष्ठ टोटल था। लेकिन अब स्मृति मंधाना और कप्तान हरमनप्रीत कौर के शतकों की बदौलत भारतीय महिला टीम ने इतिहास रच दिया है और 20 साल बाद इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

भारतीय महिला टीम के वनडे में सबसे बड़े स्कोर:
आयरलैंड के खिलाफ- 358 रन, साल 2017
इंग्लैंड के खिलाफ- 333 रन, साल 2022
साउथ अफ्रीका के खिलाफ- 325 रन, साल 2024

Harmanpreet Kaur का तेज शतक
भारत के लिए मैच में स्मृति मंधाना ने शानदार शुरुआत दिलाई। इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने रनों की झड़ी लगा दी। हरमनप्रीत कौर ने हर तरफ स्ट्रोक लगाए और विस्फोटक बैटिंग की। उन्होंने सिर्फ 87 गेंदों में ही शतक लगा दिया, जो वनडे क्रिकेट में भारत की तरफ से सबसे तेज शतक है। इससे पिछला रिकॉर्ड भी हरमनप्रीत कौर के नाम ही था। तब उन्होंने साल 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 90 गेंदों में शतक लगाया था। हरमनप्रीत कौर ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में कुल 88 गेंदों में 103 रन बनाए हैं, जिसमें 9 चौके और 3 छक्के शामिल हैं। वनडे करियर में हरमनप्रीत कौर का ये छठा शतक है। वह भारत के लिए वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा