Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

केंद्र सरकार ने रद्द की UGC-NET की परीक्षा, CBI करेगी मामले की जांच

केंद्र सरकार ने यूजीसी-नेट (UGC-NET) की परीक्षा रद्द कर दी है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने मंगलवार, 18 जून को यह परीक्षा करवाई थी...
UGC NET EXAM ancelled-matter-is-being-handed-over-to-the-central-bureau-of-investigation-

UGC-NET: केंद्र सरकार ने यूजीसी-नेट (UGC-NET) की परीक्षा रद्द कर दी है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने मंगलवार, 18 जून को यह परीक्षा करवाई थी। शिक्षा मंत्रालय को बुधवार को संकेत मिले कि इस परीक्षा की ‘पवित्रता भंग’ हो गई है, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया।

CBI करेगी मामले की जांच

सरकार ने परीक्षा में गड़बड़ी के चलते मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंप दी है। यूजीसी नेट (UGC-NET) परीक्षा देशभर के विश्वविद्यालयों में पीएचडी, जूनियर रिचर्स फेलोशिप और असिस्टेंट प्रोफेसर के पद के लिए होता है। 18 जून को परीक्षा पेन-पेपर मोड में हुई थी। इस बार यूजीसी नेट के लिए 83 विषयों का एग्जाम दो शिफ्टों में आयोजित किया गया। पहली शिफ्ट सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक थी। दूसरी शिफ्ट दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक थी।

शिक्षा मंत्रालय ने कही ये बात

शिक्षा मंत्रालय ने अपने बयान में नीट-यूजी परीक्षा में हुए कथित घोटाले की जांच से जुड़ी जानकारी भी दी। मंत्रालय ने कहा, “नीट यूजी परीक्षा 2024 से संबंधित मामले में, ग्रेस मार्क्स से संबंधित मुद्दे को पहले ही पूरी तरह से संबोधित किया जा चुका है। पटना में परीक्षा के संचालन में कथित कुछ अनियमितताओं के संबंध में बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई से एक विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है. यह रिपोर्ट मिलने पर सरकार आगे की कार्रवाई करेगी।”

यह भी पढ़ें- ITR फाइल करने से पहले जान लें ये नियम, वरना…

विवादों के घेरे में आई NTA

बता दें कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। NTA पहले से ही नीट यूजी 2024 परीक्षा को लेकर विवादों के घेरे में है। मामले में सुप्रीम कोर्ट ने एनटीए को दो सप्ताह का नोटिस जारी किया है। वहीं, केस की अगली सुनवाई 8 जुलाई को होगी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा