श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

चैंपियंस ट्रॉफी में भारत-ऑस्ट्रेलिया का सेमीफाइनल आज, जानें कैसी है पिच रिपोर्ट

IND vs AUS Semifinal Dubai Pitch Report: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा, जोकि दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।
IND vs AUS Semifinal Dubai Pitch Report

IND vs AUS Semifinal Dubai Pitch Report: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा, जोकि दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। आज जीतने वाली टीम चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में प्रवेश कर जाएगी, जिसका फाइनल मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड में से किसी एक से होगा। बता दें कि भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगा। तो चलिए आपको बताते हैं आज दुबई को मौसम कैसा रहेगा।

कैसी है पिच रिपोर्ट

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तानी पिचों पर 300 से ज्यादा के स्कोर बनते रहे हैं। मगर दुबई की पिच बहुत स्लो रही है, पूरे टूर्नामेंट में यहां अब तक कोई टीम 250 का स्कोर नहीं छू पाई है। पिछले तीनों मैचों में देखा गया है कि पिच जैसे-जैसे पुरानी होगी, वैसे-वैसे स्पिन गेंदबाजी को ज्यादा मदद मिलने लगेगी। यह चीज भारत के पक्ष में जा सकती है क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के पास स्पिनरों की कमी है, जबकि भारत 5 क्वालिटी स्पिन गेंदबाजों के साथ दुबई आया था।

कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

एक्यूवेदर अनुसार आज यानी 4 मार्च को भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच क दौरान दुबई का तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। शाम तक तापमान गिरकर 22 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है, वहीं आसमान में कहीं-कहीं बादल छाए रहेंगे। हालांकि पूरे मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

बता दें कि अब तक भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 151 वनडे मैच खेले गए हैं। इनमें 84 बार ऑस्ट्रेलिया और 57 बार भारतीय टीम ने बाजी मारी है। उनके 10 मैचों का कोई परिणाम नहीं निकला था। चैंपियंस ट्रॉफी में उनकी आखिरी भिड़ंत साल 2009 में हुई थी, जिसका कोई परिणाम नहीं निकल पाया था। चैंपियंस ट्रॉफी में अब तक उनकी कुल 3 बार भिड़ंत हुई है, जिसमें से एक बार भारत, एक बार ऑस्ट्रेलिया विजयी रहा है। वहीं उनके एक मैच का कोई परिणाम नहीं निकला था।

भारत और ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती। 

ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग इलेवन: ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिश, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, कूपर कोनोली, एलेक्स कैरी, ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, स्पेंसर जॉनसन, एडम जैम्पा।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Passport Fees Hike
Passport Fees Hike: पासपोर्ट बनवाने से पहले जान लें नई फीस, तत्काल सेवा के लिए अब चुकाने होंगे 5,000 रुपये तक
Venezuela Earthquake
Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में महाविनाश! 7.2 और 7.5 तीव्रता के झटकों से दहला देश; 32 लोगों की मौत और 700 घायल
UP BJP Newly Appointed Office-Bearers List
यूपी बीजेपी ने बदली संगठन की तस्वीर, राजनाथ सिंह के बेटे समेत 19 को बनाया गया उपाध्यक्ष; सभी 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष बदले
Maharashtra Weather
Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में मौसम का मिजाज बदला, मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में बारिश बढ़ी; IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
CM Mohan Yadav
उज्जैन में 168 एकड़ जमीन खरीद के आरोपों से घिरे मोहन यादव, कांग्रेस बोली- MP में चल रहा लूट का इंजन; मांगा इस्तीफा और न्यायिक जांच
Ram Mandir Donation Controversy
Ram Mandir Donation Controversy: "एक और परत खुली", अखिलेश यादव ने अयोध्या दान विवाद पर भाजपा को बनाया निशाना