Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Ind vs SA: भारत का 2023 वर्ल्ड कप फाइनल से बन रहा खास संयोग, फैंस की बढ़ी टेंशन

Ind vs SA: यह मैच आज रात 8 बजे से शुरू होगा। फाइनल में पहुंचने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक खास संयोग निकलकर सामने आया...
IND VS SA| SHRESHTH BHARAT

Ind vs SA: टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराने के बाद टीम इंडिया का अब फाइनल में दक्षिण अफ्रीका से मुकाबला होगा। यह मैच आज रात 8 बजे से शुरू होगा। फाइनल में पहुंचने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक खास संयोग निकलकर सामने आया है। ये संयोग 2023 के वनडे वर्ल्ड कप फाइनल से जुड़ा हुआ है। इसके बारे में जानने के बाद क्रिकेट प्रेमियों की टेंशन बढ़ गई है कि कहीं इस बार भी भारत का हाल 2023 वर्ल्ड कप फाइनल जैसा न हो जाए।

Ind vs SA: बन रहा ये खास संयोग

इस संयोग का आधार वनडे वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल है, जब टीम इंडिया बिना कोई मैच हारे फाइनल तक पहुंची थी। उस वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया ने भी लगातार 8 मैच जीत कर फाइनल का टिकट कटाया था और भारत को हराकर करोड़ों इंडियंस का सपना तोड़ दिया था।

अगर हम इस वर्ल्ड कप 2023 से आज के मैच की तुलना करें तो दोनों परिस्थितियां लगभग समान ही हैं। यहां भी टीम इंडिया बिना कोई मैच हारे फाइनल में पहुंची है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की टीम भी लगातार 8 मैच जीतते हुए फाइनल में पहुंची है। इस तरह वर्ल्ड कप 2023 और टी20 वर्ल्ड कप 2024 में एक खास कनेक्शन दिखाई दे रहा है। इस संयोग से करोड़ों इंडियन फैंस की टेंशन बढ़ गई है। फैंस को इस बात का डर सता रहा कि कहीं भारत के हाथों से एक बार फिर वर्ल्ड फिसल चला न जाए।

Read More- टीम इंडिया का विश्वकप जीतना पक्का, बस दूर कर ले ये तीन कमजोरी

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार