Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

IND vs ENG: चक्रवर्ती के बाद अभिषेक का कहर, इंग्लैंड पर भारत की शानदार जीत

IND vs ENG 1st T20: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला ईडन गार्डन में खेला गया। भारत ने इंग्लैंड को पहले मैच में 7 विकेट से हरा दिया।
IND vs ENG 1st T20

IND vs ENG 1st T20: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला ईडन गार्डन में खेला गया। भारत ने इंग्लैंड को पहले मैच में 7 विकेट से हरा दिया। इंग्लैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 133 रनों का लक्ष्य दिया था। भारत ने इसके जवाब में 12.5 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर लिया और इसी के साथ सबसे कम बोलों में इस लक्ष्य को बनाते ही अपने नाम खास रिकॉर्ड हासिल कर लिया।

दरअसल, भारत की तरफ से अभिषेक शर्मा ने सबसे ज्यादा 79 रन बनाए। इससे पहले वरुण चक्रवर्ती ने कमाल की बॉलिंग करते हुए 3 विकेट झटके थे। अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल और हार्दिक पांड्या को 2-2 विकेट लिए। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ इस जीत के साथ पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

अर्शदीप सिंह ने इंग्लैंड को दिए शुरुआती झटके

बता दें कि अर्शदीप सिंह ने फिल साल्ट और बेन डकेट का विकेट जल्दी लेकर इंग्लैंड को शुरुआती झटके दिए। हैरी ब्रूक और जोस बटलर की पार्टनरशिप 48 रनों पर पहुंची, तभी वरुण चक्रवर्ती की फिरकी लेती गेंदों ने 8वें ओवर में हैरी ब्रूक और लियाम लिविंगस्टोन को चलता कर दिया, जिसके कारण पूरी इंग्लैंड की टीम लड़खड़ा गई और इंग्लैंड की पूरी टीम महज 132 रन ही बना पाई।

अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या के नाम खास उपलब्धि

इस मैच में अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या ने भी खास उपलब्धि हासिल की। अर्शदीप टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। उनके नाम 97 विकेट हैं। अर्शदीप ने चहल को पीछे छोड़ा। चहल के नाम 96 विकेट हैं। हार्दिक लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच गए। उनके नाम 91 और भुवनेश्वर कुमार के नाम 90 विकेट हैं।

ये भी पढ़ें- भारत और इंग्लैंड के बीच पहला मुकाबला आज, जानें कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा