श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

IND vs AFG MATCH: बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में


आज भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। टीम इंडिया फिलहाल इस सीरीज में 2-0 से आगे है। दोनों मुकाबले भारतीय टीम ने 6-6 विकेट से जीते थे। यह जून में होने वाले टी20 विश्व कप से पहले टीम इंडिया की आखिरी टी20 सीरीज है।

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। प्लेइंग 11 में तीन बदलाव किए हैं। संजू सैमसन, आवेश खान और कुलदीप यादव की टीम में वापसी हुई है। जितेश शर्मा, अक्षर पटेल और अर्शदीप सिंह नहीं खेल रहे हैं। अफगानिस्तान के प्लेइंग-11 में भी चार बदलाव हुए हैं। नवीन उल हक, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी और नूर प्लेइंग-11 से बाहर किए गए हैं। 

पहले ओवर में फरीद अहमद गेंदबाजी के लिए आए। उनकी पहली गेंद पर यशस्वी ने तीन रन लिए। इसके बाद पांच गेंद रोहित ने खेली, लेकिन खाता नहीं खोल सके हैं। एक चौका जरूर लगाया लेकिन अंपायर ने उसे लेग बाई दे दिया। इसके बाद फिर एक और लेग बाई दिया। एक ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना विकेट गंवाए 11 रन है।

रोहित ने इस मैच में सात गेंद खेलने के बाद खाता खोला। उन्होंने अजमतुल्लाह ओमरजई की गेंद पर एक रन लिया। दो ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना विकेट गंवाए 13 रन है। इस सीरीज में पहली बार रोहित के बल्ले से कोई रन निकला है। पहले टी20 में वह खाता खोले बिना रन आउट हो गए थे, वहीं दूसरे टी20 में पहली ही गेंद पर बोल्ड हो गए थे।

तीसरे ओवर में 18 के स्कोर पर भारत को लगातार दो गेंद पर दो झटके लगे। फरीद खान ने ओवर की तीसरी गेंद पर यशस्वी जायसवाल को नबी के हाथों कैच कराया। वह छह गेंद पर चार रन बना सके। इसके बाद अगली ही गेंद पर फरीद ने शॉर्ट बॉल पर विराट को इब्राहिम के हाथों कैच कराया। विराट खाता नहीं खोल सके। तीन ओवर के बाद भारत का स्कोर दो विकेट पर 19 रन है। भारत को 21 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। अजमतुल्लाह ओमरजई ने शिवम दुबे के विकेटकीपर रहमनुल्लाह गुरबाज के हाथों कैच कराया।

शुरुआती पांच ओवर में टीम इंडिया ने 22 रन पर चार विकेट गंवा दिए हैं। यशस्वी जायसवाल चार रन और शिवम दुबे एक रन बनाकर आउट हुए। वहीं, विराट कोहली और संजू सैमसन गोल्डन डक का शिकार हुए। रिंकू सिंह ने पारी के आठवें ओवर में मैच का पहला छक्का लगाया। उन्होंने डेब्यू करने वाले सलीम की गेंद पर छक्का लगाया। इसके बाद इसी ओवर में रोहित ने भी छक्का लगाया।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

WPL Final 2025
WPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस, मुंबई इंडियंस को दिया बल्लेबाजी का न्योता
mi vs dc wpl 2025 final
WPL 2025: MI और DC के बीच फाइनल मुकाबला आज, देखें संभावित प्लेइंग इलेवन
Ranya Rao Allegation on DRI
'थप्पड़ मारे, खाना नहीं...,' रान्या राव ने लगाए डीआरआई पर बड़े आरोप
Karnataka Government
कर्नाटक सरकार ने मुस्लिम ठेकेदारों के लिए सरकारी टेंडर में 4% आरक्षण की घोषणा, BJP ने उठाए सवाल
Actress Nanda Yadav
नंदा यादव की फिल्म 'शांतिनिकेतन' नेपाल अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में होगी प्रदर्शित 
WPL 2025 Final Prize Money
WPL 2025 फाइनल जीतने वाली टीम को कितनी मिलेगी प्राइज मनी, यहां देखें