Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

‘थप्पड़ मारे, खाना नहीं…,’ रान्या राव ने लगाए डीआरआई पर बड़े आरोप

Ranya Rao Allegation on DRI: कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव को हाल ही में सोना तस्करी मामले में बेंगलुरू एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था। अब उन्होंने इल्जाम लगाया है कि राजस्व खुफिया निदेशालय के अफसर ने उन्हें कई बार थप्पड़ मारे, खाना नहीं दिया और उनसे सादे कागज पर दस्तखत करने को कहा।
Ranya Rao Allegation on DRI

Ranya Rao Allegation on DRI: कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव को हाल ही में सोना तस्करी मामले में बेंगलुरू एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था। अब उन्होंने इल्जाम लगाया है कि राजस्व खुफिया निदेशालय के अफसर ने उन्हें कई बार थप्पड़ मारे, खाना नहीं दिया और उनसे सादे कागज पर दस्तखत करने को कहा।

रान्या राव का पत्र

अतिरिक्त महानिदेशक को लिखे एक खत में रान्या राव ने कहा है कि वह निर्दोश हैं और उन्हें गलत केस में फंसाया जा रहा है। रान्या के मुताबिक, कई बार कहने के बावजूद उन्होंने सादे कागजों पर दस्तखत नहीं किए। डीआईआई के अफसरों ने उनके सामने 50-60 टाइप हुए पेज रखे और उन पर दस्तखत करने का दबाव डाला। इसके अलावा, 40 सादे पेज पर दस्तखत करने का दबाव डाला।

रान्या राव के आरोप

उन्होंने कहा है कि ‘मेरी गिरफ्तारी से लेकर मुझे अदालत में पेश किए जाने तक मुझे मारा-पीटा गया। उस अफसर को मैं पहचान सकता हूं जिसने मुझे 10-15 थप्पड़ मारे। बार-बार यातना दिए जाने के बावजूद मैंने उन कागजों पर दस्तखत नहीं किए जो उन्होंने तैयार किए थे।’

रान्या राव की गिरफ्तारी के पीछे की कहानी

वहीं, रान्या राव को डीआरआई ने बेंगलुरु अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया था। उनके पास से 12.56 करोड़ रुपये का सोना बरामद होने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उसके बाद डीआरआई अधिकारियों ने बेंगलुरु स्थित उनके घर पर भी छापा मारा। वहां से उन्हें करोड़ों रुपये का सोना और नकदी बरामद हुई।

रान्या राव के परिवार के बारे में

रान्या राव अभिनेत्री कर्नाटक राज्य आवास निगम के पुलिस महानिदेशक रामचंद्र राव की सौतेली बेटी हैं। इस मामले की जांच डीआरआई अधिकारी कर रहे हैं। रान्या राव के आरोपों की जांच की जा रही है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग