Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

ICC वर्ल्ड कप 2023: न्यूजीलैंड के खिलाफ नही खेल पाएंगे हार्दिक पांड्या

701

भारतीय ऑल-राउंडर हार्दिक पांड्या चोट लगने की वजह से न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी क्रिकेट विश्व कप मुकाबले से बाहर हो गए हैं। 22 अक्टूबर को भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला होना है। बांग्लादेश के खिलाफ गेंदबाजी करते समय हार्दिक पांड्या के टखने में चोट लग गई थी। चोट लगने के बाद पुणे में हार्दिक पांड्या का स्कैन हुआ। अब वह रिकवरी के लिए बेंगलुरू में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी जा रहे हैं।

बीसीसीआई ने कहा कि टीम इंडिया के उप-कप्तान हार्दिक पांड्या को पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ मैच के दौरान फील्डिंग करते समय बाएं टखने में चोट लग गई थी। बोर्ड ने कहा कि हार्दिक पांड्या को स्कैन के लिए ले जाया गया और उन्हें आराम की सलाह दी गई है। वह बीसीसीआई की मेडिकल टीम की लगातार निगरानी में रहेंगे। हार्दिक पांड्या 20 अक्टूबर को टीम के साथ धर्मशाला नहीं जाएंगे। बोर्ड के मुताबिक हार्दिक पांड्या सीधे लखनऊ में भारत-इंग्लैंड के मुकाबले में शामिल होंगे। लखनऊ में भारत और इंग्लैंड के बीच 29 अक्टूबर को मुकाबला होना है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

CBSE 12th Supplementary Result 2026
CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026: 2.75 लाख छात्रों ने दी परीक्षा, 53.08% पास; DigiLocker पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
AI Phuket-Delhi Flight Incident
AI Phuket-Delhi Flight Incident: तीन हाइड्रोलिक सिस्टम में एक मिनट के भीतर अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट; विमान 300 फीट नीचे गिरा, 17 घायल
Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा