श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

भारत के सामने पानी-पानी हो गया न्यूजीलैंड 20 साल बाद


ICC वर्ल्ड कप में भारत की जीत का सिलसिला जारी है। भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर लगातार पांचवीं जीत हासिल कर ली है। लगातार 5वीं जीत हासिल करने के साथ ही भारत ने अंक तालिका में टॉप पोजिशन पर कब्जा जमाया है। न्यूजीलैंड की टीम इस हार के बाद अब दूसरे स्थान पर आ गई है। तीसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका की टीम है। ऑस्ट्रेलिया चौथे जबकि पाकिस्तान पांचवें नंबर पर है। भारत ने 274 रन का लक्ष्य दो ओवर शेष रहते हुए ही हासिल कर लिया। न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट ने शानदार प्रर्दशन कर इतिहास रच दिया। विराट कोहली ने 95 रन की बेहतरीन पारी खेली। शमी ने इससे पहले 5 विकेट लिए थे। भारत के लिए सेमीफाइनल का टिकट कंफर्म हो गया है।

भारत आखिरी बार विश्व कप 2003 में न्यूजीलैंड से आईसीसी इवेंट में जीता था। विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल में धोनी का रनआउट और भारत की हार भला कौन भूल सकता है। WTC की ट्रॉफी भी केन विलियमसन की टीम ले उड़ी, लेकिन आज भारत ने इतिहास पलट दिया। भारत ने मोहम्मद शमी (54/5) की गेंदबाजी के बाद विराट कोहली (95), रोहित (46) और आखिरी समय में रविंद्र जडेजा (नाबाद 39) की जबरदस्त बैटिंग के दम पर न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया। धर्मशाला में यह हासिल किया गया सबसे बड़ा लक्ष्य है। न्यूजीलैंड के 274 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने दमदार आगाज किया।

वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 50 से ज्यादा स्कोर बनाने वाले प्लेयर

21 – सचिन तेंदुलकर

12 – कुमार संगकारा

12 – शाकिब अल हसन

12 – विराट कोहली


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Karnataka HC Viral Judge| SHRESHTH BHARAT
सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक हाई कोर्ट के जज को लगाई फटकार, 'पाकिस्तान' टिप्पणी से जुड़ा है मामला
52nd International Emmy Awards 2024
भारतीय वेब सीरीज 'द नाइट मैनेजर' को क्या मिलेगा 52वां अंतरराष्ट्रीय एमी पुरस्कार 2024 ?
Vastu Tips For Bedroom| shreshth bharat
Vastu Tips: बेडरूम में भूलकर भी न रखें ये चीजें, वरना हो सकता है भारी नुकसान
Sultanpur robbery| shreshth bharat
सुल्तानपुर लूटकांड में मंगेश के बाद अजय यादव का एनकाउंटर, एक लाख का था इनामी
Tirupati Temple Prasad| SHRESHTH BHARAT
तिरुपति मंदिर के प्रसाद में मिली जानवरों की चर्बी, जानें क्या है पूरा मामला
Pitru Paksha 2024:| shreshth bharat
Pitru Paksha 2024: पितृपक्ष का तृतीया श्राद्ध आज, इस विधि से करें तर्पण और पिंडदान