Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

हार्दिक ने तलाक की खबरों के बीच शेयर किया दिल छू लेने वाला वीडियो

तलाक की अफवाहों के बीच, हार्दिक पांड्या ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह नताशा की मां और पापा को गले लगाते नजर आ रहे हैं। वह सभी एक-दूसरे से मिलकर बहुत खुश नजर आ रहे हैं। नताशा की मां अपने दामाद हार्दिक...
hardik pandya | Natasha Stankovic | natasha mother | viral video | shreshth bharat

हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक के अलग होने की खबरें इन दिनों खूब चर्चा में है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि नताशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पांड्या सरनेम हटा लिया है, लेकिन इन सबको लेकर इन दोनों ने अभी तक कोई बयान नहीं दिया है। इसी दौरान, हार्दिक पांड्या का सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में हार्दिक नताशा के माता-पिता से पहली बार गले मिलते नजर आ रहे हैं।

हार्दिक पांड्या ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया वीडियो

तलाक की अफवाहों के बीच, हार्दिक पांड्या ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह नताशा की मां और पापा को गले लगाते नजर आ रहे हैं। वह सभी एक-दूसरे से मिलकर बहुत खुश नजर आ रहे हैं। नताशा की मां अपने दामाद हार्दिक के गले लगते हुए कह रही हैं, हमें उम्मीद थी कि आप एक दिन हमसे मिलने जरूर आओगे। उनकी इस बात को सुनकर हार्दिक कहते हैं कि नताशा का परिवार अब मेरा भी परिवार है। मुझे आप लोगों से मिलकर बहुत अच्छा लग रहा है। हार्दिक ने ही नहीं, इस वीडियो को नताशा ने अपने यूट्यूब चैनल पर भी अपलोड किया हुआ है।

दरअसल, पिछले कई दिनों से नताशा और हार्दिक के तलाक की अफवाहें बहुत तेजी से फैल रही हैं, लेकिन अभी तक दोनों ने तलाक की बातों पर कोई बयान नहीं दिया है। हाल ही नताशा को मुंबई में स्पॉट किया गया था, जिसमें एक रिपोर्टर ने उनसे सवाल किया था कि क्या आप हार्दिक से अलग हो रही है तो नताशा ने सवाल का जवाब देते हुए कहा था- थैंक्यू सो मच।

पहले बने पैरेन्ट्स, फिर की थी शादी

आपको बता दें कि हार्दिक पांड्या और नताशा ने पैरेंट्स बनने के बाद शादी की थी। हार्दिक ने 2023 में जोधपुर में ग्रैंड वेडिंग सेरेमनी भी की थी। इसमें उनका बेटा भी शामिल हुआ था।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल