Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी गर्मी से बचने की टिप्स, कर्मचारियों को दी विशेष सलाह

स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में खुद को गर्मी से बचाने की टिप्स दी गई है। पोस्ट में कहा गया है कि कर्मचारियों के लिए एक सुनिश्चित समय तय करें, ताकि वह स्वस्थ रहें और उनकी प्रोडक्टिविटी भी बढ़े।
Summer Care Tips | health ministry | Summer Care | shreshth bharat

Summer Care Tips: भारत में भीषण गर्मी से लोग परेशान हो रहे हैं। ऐसे में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गर्मी से बचने के लिए कुछ टिप्स दिए हैं। इन टिप्स को फॉलो कर के आप गर्मी के कहर से खुद को बचा सकते हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बीते रविवार कहा गया कि अपने कार्यस्थल पर गर्मी से बचने के लिए आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाएं। आइए गर्मी से सुरक्षित रहने के लिए इन सुझावों को जान लें…

स्वास्थ्य मंत्रालय के सुझाव

स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में खुद को गर्मी से बचाने की टिप्स दी गई है। पोस्ट में कहा गया है कि कर्मचारियों के लिए एक सुनिश्चित समय तय करें, ताकि वह स्वस्थ रहें और उनकी प्रोडक्टिविटी भी बढ़े। एनिमेटेड पोस्ट के जरिए कहा गया कि ऑफिस प्रबंधन को कार्य स्थल पर पीने के पानी की उचित व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि कर्मचारियों को पानी की कमी न हो सके। स्वास्थ्य मंत्रालय ने ये भी कहा कि बढ़ती गर्मी में कर्मचारियों की ड्यूटी बाहर न लगाई जाए। मौसम ठंडा होने पर ही बाहर के कामों को शेड्यूल करें, कर्मचारियों को बार बार आराम करने की सलाह दें।

गर्मी से होने वाली बीमारियों को पहचानें

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, गर्मी संबंधी बीमारियों के लक्षणों को पहचानना बेहद जरूरी है। इसके लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जाए। भीषण गर्मी की चपेट में आने से शरीर में कई तरह की दिक्कतें आ सकती हैं। इन्हें अगर समय रहते पहचान लिया जाए तो इससे बचा जा सकता है। अगर आपको भी अपने शरीर में नीचे दिए गए लक्षण महसूस होते हैं तो इसका तुरंत इलाज कराएं…

  • शरीर पर चकत्ते पड़ जाना
  • थकावट और हीट स्ट्रोक का खतरा
  • सिर भारी रहना या दर्द होना
  • धूप के कारण चक्कर आना
  • डिहाइड्रेशन या बार-बार गला सूखना
  • सांस लेने में दिक्कत होना

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब