Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

हार्दिक पांड्या और नताशा लेंगे तलाक, इंस्टा पर पोस्ट कर किया कन्फर्म

Natasa Stankovic Confirmed Divorce:नताशा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें नताशा ने हार्दिक से तलाक लेने को कन्फर्म कर दिया है। वे दोनों आपसी सहमति के साथ अलग हुए हैं। हार्दिक और नताशा ने 2020 में शादी की थी।
Natasa Stankovic Confirmed Divorce

Natasa Stankovic Confirmed Divorce: नताशा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें नताशा ने हार्दिक से तलाक लेने को कन्फर्म कर दिया है। वे दोनों आपसी सहमति के साथ अलग हुए हैं। हार्दिक और नताशा ने 2020 में शादी की थी, लेकिन अब करीब 4 साल के बाद दोनों अलग हो चुके हैं। नताशा ने अपनी पोस्ट में बेटे अगस्त्या का भी जिक्र किया है।

हार्दिक पंड्या और नताशा ने संयुक्त बयान जारी करते हुए पोस्ट में लिखा, ‘चार साल एक साथ रहने के बाद मैंने और नताशा ने अलग होने का फैसला ले लिया है। हमने एक साथ रहने की बहुत कोशिश की और अपना सबकुछ दिया, लेकिन हमें यह लगता है कि हमारा अलग होना ही सही फैसला है। यह काफी मुश्किल फैसला था, हमने एक साथ अच्छा समय बिताया है। हम एक-दूसरे की इज्जत करते हैं और एक परिवार के तौर पर साथ रहे हैं। हमारी जिंदगी में अगसत्या है, जोकि हमारी जिंदगी का सेंटर रहेगा। हम उसकी खुशी के लिए जो कर सकते हैं वह करेंगे। हम इस समय में आपका साथ चाहते हैं और यह चाहते हैं कि इस मुश्किल और संवेदनशील समय में हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें।”

जब नताशा ने हटा लिया हार्दिक सरनेम

हार्दिक पांड्या और नताशा के तलाक की खबरें तब शुरू हुईं, जब रेडिट पर एक पोस्ट वायरल हुआ कि नताशा ने इंस्टाग्राम से अपने पति हार्दिक पांड्या का सरनेम हटा दिया है। नताशा ने शादी की फोटोज भी इंस्टाग्राम से हाइड कर दी थीं। हालांकि, बाद में ये फोटो रीस्टोर हो गईं। इसके अलावा, आईपीएल के दौरान भी नताशा किसी मैच में नहीं नजर आईं और न ही सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट किया था। वहीं, भारत के टी-20 वर्ल्ड कप जीतने पर भी नताशा का कोई पोस्ट सामने नहीं आया।

2020 में हुई थी हार्दिक-नताशा की शादी

30 साल के हार्दिक पांड्या ने 32 साल की नताशा से 31 मई 2020 को हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शादी की थी। हार्दिक और नताशा ने जब शादी की थी उस वक्त उनका बेटा भी हो चुका था।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड