श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

पेरिस पैरालंपिक मेडल विजेताओं के लिए सरकार ने खोला खजाना, जानें कितनी दी जाएगी राशि

Paris Paralympics 2024 Indian Medal Winners: पेरिस पैरालंपिक 2024 में मेडल जीतने के बाद भारतीय पैरा खिलाड़ी स्वदेश वापस आ चुके हैं।
Paris Paralympics 2024 Indian Medal Winners

Paris Paralympics 2024 Indian Medal Winners: Paris Paralympics 2024 में मेडल जीतने के बाद भारतीय पैरा खिलाड़ी स्वदेश वापस आ चुके हैं। स्वदेश वापस लौटने पर सैकड़ों प्रशंसकों ने फूल-मालाओं और मिठाइयों के साथ खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया। भारत ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर पैरालंपिक खेलों के इतिहास में 29 पदक जीते हैं।

Paris Paralympics में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए नकद पुरस्कार राशि देने का एलान किया है। इसकी घोषणा केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने आज की।

भारतीय पैरा खिलाड़ियों ने Paris Paralympics में सात स्वर्ण सहित कुल 29 पदक जीते। वहीं, दिए जाने वाली नकद राशि को 4 भागों में बांटा गया है। स्वर्ण जीतने वाले खिलाड़ियों को 75 लाख रुपये, रजत पदक पाने वालों को 50 लाख रुपये और कांस्य पदक विजेताओं को 30 लाख रुपये देने का निर्णय लिया गया है। इनके अलावा मिश्रित टीम में शामिल पदक विजेताओं को 22.5 लाख रुपये दिए जाएंगे।

विजेताओं को स्वदेश पहुंचने पर हुआ स्वागत

भारत ने Paris Paralympics में अपने ऐतिहासिक अभियान का समापन 29 पदकों के साथ किया, जिसमें सात स्वर्ण के अलावा नौ रजत और 13 कांस्य पदक शामिल थे।

‘लॉस एंजिलिस पैरालंपिक में दी जाएंगी अधिक सुविधा- केंद्रीय खेल मंत्री मांडविया

केंद्रीय खेल मंत्री मांडविया ने कहा, 2028 लॉस एंजिलिस पैरालंपिक में अधिक पदक जीतने के लिए पैरा खिलाड़ियों को पूर्ण समर्थन और सुविधाएं देने का भी वादा किया है। उन्होंने कहा, देश पैरालंपिक और पैरा खेलों में आगे बढ़ रहा है। 2016 में चार पदकों से, भारत ने टोक्यो में 19 पदक और पेरिस में 29 पदक जीते और 18वें स्थान पर रहा।

टोक्यो का रिकॉर्ड भारत ने किया ध्वस्त

भारत के लिए पेरिस पैरालंपिक सबसे अच्छा रहा है। इससे पहले भारत ने टोक्यो पैरालंपिक 2020 में 19 पदक जीते थे। इनमें पांच स्वर्ण, आठ रजत और छह कांस्य पदक शामिल थे। भारत ने 20वां पदक जीतते ही टोक्यो पैरालंपिक का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। इसके अलावा सात स्वर्ण जीतकर भारत ने टोक्यो के पांच स्वर्ण के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें- दलीप ट्रॉफी के दूसरे दौरे के लिए BCCI ने किया टीमों का एलान

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज