Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

हार से लगता है डर: नींबू-मिर्च और काले टीके से फैंस ने उतारी खिलाड़ियों की नजर

arvind-kejriwal-judicial-custody

टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आज फाइनल मुकाबला खेला जाना है। यह मैच टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाला है। इंडियन क्रिकेट लवर्स की बस एक ही चाह है कि कैसे भी यह चमचमाती ट्रॉफी घर आ जाए। इसी को लेकर अब भारतीय खिलाड़ियों की नजर उतारी जा रही है। जी हां… सोशल मीडिया पर कुछ मीम्स तेजी से वायरल हो रहे हैं जिसमें नींबू और मिर्च से फैंस ने रोहित शर्मा और विराट कोहली की नजर उतारी। साथ ही उन्हें काला टीका भी लगाया है।

दरअसल, दुनियाभर के क्रिकेट लवर्स की निगाहें टी-20 विश्वकप 2024 पर टिकी हुई हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का इस वर्ल्डकप में प्रदर्शन अबतक कुछ खास नहीं रहा है। आईपीएल 2024 में उनके बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए फैंस उम्मीद कर रहे थे कि विश्वकप में भी वे शानदार प्रदर्शन करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ऐसे में फैंस ने उनकी नजर उतारी है, ताकि आज किंग कोहली अपने बल्ले से रनों की बरसात कर सके।

वहीं, दूसरी ओर कप्तान रोहित शर्मा का प्रदर्शन हमेशा की तरह शानदार है। ऑस्ट्रेलिया से लेकर इंग्लैंड के खिलाड़ियों को हिटमैन ने धूल चटाई और आज भारतीय टीम को फाइनल मैच तक पहुंचाया। ऐसे में अब फैंस को उनसे और भी ज्यादा बड़ी पारी की उम्मीद है। इसके चलते फैंस ने रोहित शर्मी की भी नजर उतारी है, ताकि आज भी उनका बल्ला गरजे और साउथ अफ्रीका के बॉलर्स को रौंद दें।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग