Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

CSK ने KKR को धोया, रहाणे चमके

rahane

सुपर संडे में खेले गए दूसरा मैच केकेआर और सीएसके के बीच हुआ. कोलकाता के मैदान पर केकेआर ने टॉस जीतकर सीएसके को पहले बल्लेबाजी करने को कहा.सीएसके के ओपनरों ने एक बार फिर सधी हुई शुरूआत की. लेकिन इसके बाद आए अजिंक्य रहाणे ने तो गेंद का धागा ही खोल दिया. रहाणे ने केवल 29 गेंदों पर 71 रन बनाए. भारत के टेस्ट बल्लेबाज रहाणे इस सीजन गजब के फार्म में है अपनी पारी के दौरान रहाणे ने 5 छक्के भी लगाए. रहाणे का इस सीजन स्ट्राइक रेट 200 के पास रहा है. रहाणे के अलावा सीएसके के शिवम दूबे ने भी केवल 21 गेंदों पर 5 छक्कों की मदद से 50 रन बनाए. सीएसके ने बीस ओवरों में 235 रनों का पहाड़ सा स्कोर बनाया.

जवाब में केकेआर के बल्लेबाज शुरू से ही संघर्ष करते हुए नजर आए. केकेआर के लिए जेसन रॉय और और रिंकू सिंह ने तेज फिफ्टी जमाई लेकिन तब तक देर हो चुकी थी. जेसन रॉय ने अपनी पारी में 5 और रिंकू सिंह ने अपनी पारी में 4 छक्के लगाए.इन दोनों की शानदार पारी के बावजूद केकेआर अपने लक्ष्य से काफी दूर रह गई. केकेआर केवल 186 रन बना पाई. सीएसके ने ये मैच 49 रनों से जीत लिया. चेन्नई इस मैच को जीतकर अंकतालिका में राजस्थान को पीछे छोड़कर पहले नंबर पर काबिज हो गई वहीं केकेआर 8वें नंबर पर पहुंच गई. सीएसके के अंजिक्य रहाणे को मैन ऑफ द मैच चुना गया.

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा
PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners
"जो खेलेगा, वो खिलेगा", पीएम मोदी ने CWG 2026 पदक विजेताओं से की मुलाकात
Jharkhand Protest
Jharkhand Protest: JPSC पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, 3 सदस्यों ने दिया इस्तीफा; राज्यपाल ने किया मंजूर