Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

चैंपियंस ट्रॉफी: न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीता टॉस, पहले करेगी बल्लेबाजी

SA vs NZ Today Match: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। न्यूजीलैंड ने इस मैच के लिए अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है और भारत के खिलाफ ग्रुप चरण में खेलने वाली टीम ही इस मैच में भी उतरेगी।
SA vs NZ Today Match

SA vs NZ Today Match: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। न्यूजीलैंड ने इस मैच के लिए अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है और भारत के खिलाफ ग्रुप चरण में खेलने वाली टीम ही इस मैच में भी उतरेगी।

दक्षिण अफ्रीका टीम में बदलाव

दक्षिण अफ्रीका टीम में सिर्फ एक बदलाव हुआ है और कप्तान तेंबा बावुमा की वापसी हुई है। बावुमा की वापसी से दक्षिण अफ्रीका की टीम को मजबूती मिल सकती है।

हेड टू हेड रिकॉर्ड 

न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच 73 वनडे मैच अब तक खेले गए हैं। इस दौरान साउथ अफ्रीका का पलड़ा भारी रहा है। साउथ अफ्रीका ने 42 बार न्यूजीलैंड को हराया है जबकि कीवी टीम सिर्फ 26 मैच ही जीतने में सफल रही है। 5 मैचों का नतीजा नहीं निकल सका। ऐसे में न्यूजीलैंड के लिए सेमीफाइनल जैसे बड़े मंच पर साउथ अफ्रीका को हराना आसान नहीं होगा। हालांकि ICC वनडे टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड की टीम साउथ अफ्रीका पर भारी पड़ी है। 

गद्दाफी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

गद्दाफी स्टेडियम की पिच पर बल्लेबाजों की मौज होगी या फिर गेंदबाज कहर बरपाएंगे? अब तक लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में टूर्नामेंट के 2 मुकाबले खेले गए हैं।

पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को मिली 1 जीत 

पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को 1 जीत मिली है। जबकि पहले रनों का पीछा कर टीम ने 1 मैच जीता है। इस पिच पर पहली पारी का एवरेज स्कोर 316 रन है। साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीम में पावर हिटर्स की बड़ी तादाद है। लिहाजा, ऐसे में बड़ा स्कोर देखने को मिल सकता है। इस पिच पर बल्लेबाज आसानी से बड़े शॉट खेलते हैं।

मैच का महत्व

आज चैंपियंस ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका का सामना न्यूजीलैंड से है। दोनों ही टीमों का प्रदर्शन ग्रुप चरण में अच्छा रहा था, लेकिन दक्षिण अफ्रीका अब तक अजेय बनी हुई है। इन दोनों में से जो भी यह मुकाबला जीतेगा, उसका सामना फाइनल में नौ मार्च को भारत से होगा।

टीमों की प्लेइंग-11

न्यूजीलैंड: विल यंग, रचिन रवींद्र, केन विलियमसन, डेरिल मिचेल, टॉम लाथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, काइल जैमिसन, विलियम ओ रुर्के।

दक्षिण अफ्रीका: रियान रिक्लेटन, तेंबा बावुमा (कप्तान), रासी वान डेर डुसेन, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, एडेन मार्करैम, वियान मुल्डर, मार्को यानसेन, केशव महाराज, कैगिसो रबादा, लुंगी एनगिडी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग