Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

उदयपुर में तोड़फोड़ और आगजनी के बीच धारा 144 लागू, जानें पूरा मामला

Udaipur Crime: राजस्थान के उदयपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक 10वीं के छात्र ने अपने ही स्कूल के छात्र पर चाकू से हमला कर दिया। इस घटना के बाद शहर का माहौल बिगड़ गया।
Udaipur Crime

Udaipur Crime: राजस्थान के उदयपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक 10वीं के छात्र ने अपने ही स्कूल के छात्र पर चाकू से हमला कर दिया। इस घटना के बाद शहर का माहौल बिगड़ गया। उपद्रवियों ने कई जगहों पर तोड़फोड़ और आगजनी कर दी। शहर के बिगड़ते हालातों को देखते हुए पुलिस ने धारा 144 लगा दी। घटना उदयपुर शहर के सूरजपोल थाना क्षेत्र के भट्ठियानी चौहट्टा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की बताई जा रही है। 

जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शांति बनाए रखने की अपील की। घटना के बाद चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

छात्र की स्थिति नाजुक

दरअसल, घायल छात्र की स्थिति बेहद नाजुक बताई जा रही है। उसे फिलहाल आईसीयू में भर्ती कर दिया गया है। डॉक्टर की एक टीम घायल छात्र की मॉनिटरिंग में लगी है। बता दें कि दोनों छात्रों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। दोनों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि विशेष समुदाय के छात्र ने दूसरे छात्र पर चाकू से हमला कर दिया।

घटना की जानकारी हिंदू संगठन को पता चली तो उसके लोगों ने स्कूल में इकट्ठा होकर हंगामा करना शुरू कर दिया। हालांकि, दोनों के बीच के झगड़े की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि अस्पताल में बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के लोग जुटे हुए हैं। वे मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी

एडिशनल एसपी उमेश ओझा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में दोनों के बीच पुरानी रंजिश होने की बात सामने आ रही है। वहीं, अश्विनी बाजार में  कुछ गाड़ियों में आग लगाने की घटना सामने आई है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग