Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

सेमीफाइनल में विनेश फोगाट की शानदार परफॉर्मेंस से झूमा बॉलीवुड, इन सेलेब्स ने दी बधाई

विनेश ने सेमीफाइनल में क्यूबा की युस्नेलिस गुज़मैन लोपेज को हराकर अपनी ताकत का प्रमाण पूरी दुनिया को दिया है। बता दें कि विनेश फोगाट ओलंपिक में 50 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई है।
Bollywood Celebs on Vinesh Phogat| shreshth bharat

Bollywood Celebs on Vinesh Phogat: पेरिस 2024 ओलंपिक के सेमीफाइनल में भारतीय पहलवान विनेश फोगाट की शानदार परफॉर्मेंस ने सबका दिल जीत लिया है। विनेश ने सेमीफाइनल में क्यूबा की युस्नेलिस गुज़मैन लोपेज को हराकर अपनी ताकत का प्रमाण पूरी दुनिया को दिया है। बता दें कि विनेश फोगाट ओलंपिक में 50 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई है। अब बुधवार को विनेश फोगाट चैंप-डे-मार्स एरिना मैट बी में फाइनल में यूएसए की सारा हिल्डेब्रांड के खिलाफ गोल्ड मेडल के लिए लड़ेंगी।

वहीं विनेश फोगाट की इस जीत से पूरे बॉलीवुड में खुशी की लहर उठ पड़ी है। राजकुमार राव, कंगना रनौत, तापसी पन्नू और रणदीप हुड्डा समेत कई सेलेब्स ने विनेश फोगाट की सेमीफाइनल जीत पर बधाई देते हुए अपनी खुशी जाहिर की है।

विनेश फोगाट की फैन बनी तापसी

तापसी पन्नू ने विनेश की जीत पर इंस्टाग्राम स्टोरी पर तस्वीरों के साथ फोगाट की फ्लेक्सिबिलिटी की तारीफ करते हुए और खुद को पहलवान की लाइफटाइम फैन बताते हुए लिखा कि आने वाले दशकों में इस महिला को कई मायनों में एक बेंचमार्क के रूप में याद किया जाएगा! व्हाट ए वुमन! उनका साल कितना क्रेजी भरा रहा और पूरी लाइफ, आपकी फैन।

Bollywood Celebs on Vinesh Phogat: राजकुमार राव ने विनेश फोगाट को दी बधाई

विनेश फोगाट की शानदार जीत का जश्न मनाते हुए राजकुमार राव ने अपने इंस्टाग्राम पर उनके सेमीफाइनल मैच की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि और हम फाइनल में हैं। आपको लाइव खेलते हुए देखकर बहुत खुशी हुई, आप हमारे देश का गौरव हैं विनेश फोगाट। फाइनल के लिए बेस्ट विशेज। हमारी प्रेयर्स आपके साथ हैं।

Bollywood Celebs on Vinesh Phogat: आयुष्मान खुराना ने की तारीफ

आयुष्मान खुराना ने विनेश की शानदार परफॉर्मेंस के बाद रोने का इमोशनल पल इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा कि भारतीय पहलवान विनेश फोगाट अपराजेय विश्व नंबर 1 चैंपियन से अपनी जीत के बाद रोना बंद नहीं कर सकीं।
अर्जुन रामपाल ने भी फोगाट की शानदार उपलब्धि पर कहा कि विनेश फोगाट ओलंपिक फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला हैं। उसके कुछ मुकाबले बहुत ही शानदार रहे हैं। गोल्ड ले आओ।

हॉकी में गोल्ड जीतने से चूका भारत, सेमीफाइनल में जर्मनी ने भारत को 3-2 से हराया

कंगना रनौत ने फोगाट की जीत पर कही ये बात

कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर फोगाट की जीत पर लिखा कि भारत के पहले स्वर्ण पदक के लिए उंगलियां क्रॉस हो गईं… विनेश फोगाट ने एक समय विरोध प्रदर्शन में भाग लिया था, जहां उन्होंने ‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी’ के नारे लगाए थे। फिर भी उन्हें देश का प्रतिनिधित्व करने और बेस्ट ट्रेनिंग, कोच और सुविधाएं प्राप्त करने का मौका दिया गया। यही लोकतंत्र की खूबसूरती और एक महान नेता की पहचान है।

बता दें कि विनेश फोगाट अब 7 अगस्त को स्वर्ण पदक के लिए अमेरिका की सारा हिल्डेब्रांड के खिलाफ मैदान में उतरेंगीं। तीन बार राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता और दो बार की विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता, फोगाट की इस ऐतिहासिक क्षण तक की यात्रा किसी प्रेरणा से कम नहीं है।

विनेश फोगाट ने सेमीफाइनल मुकाबले में क्यूबा की युसनेलिस को 5-0 से हराया

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल