श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

31 मार्च से शुरू हो रहा है IPL का 16वां सीजन

KAPIL

इंडियन प्रीमियर लीग यानि IPL  के 16 वें सीजन की शुरुआत 31 मार्च से हो रही है. इस बार IPL  में 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं. टीमें कुल मिलाकर 74 मैच खेलेंगीं.  ये मैच भारत के अलग-अलग 12 स्टेडियम्स में खेले जाएंगे.

जानें कौन-कौन सी टीम ले रहीं हिस्सा..

  • चेन्नई सुपर किंग्स
  • दिल्ली कैपिटल्स
  • गुजरात टाइटंस
  • कोलकाता नाइट राइडर्स
  • लखनऊ सुपर जायंट्स
  • मुंबई इंडियंस
  • पंजाब किंग्स
  • राजस्थान रॉयल्स
  • रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
  • सनराइजर्स हैदराबाद

 

अब तक इन टीमों ने जीता IPL का खिताब

  • (2008)  राजस्थान रॉयल्स
  • (2009)  डेक्कन चार्जर्स हैदराबाद
  • (2010)  चेन्नई सुपर किंग्सट
  • (2011)  चेन्नई सुपर किंग्स
  • (2012)  कोलकाता नाइट राइडर्स
  • (2013)  मुंबई इंडियंस
  • (2014)  कोलकाता नाइट राइडर्स
  • (2015)  मुंबई इंडियंस
  • (2016)  सनराइजर्स हैदराबाद
  • (2017)  मुंबई इंडियंस, 2018 चेन्नई सुपर किंग्स
  • (2019)  मुंबई इंडियंस
  • (2020) मुंबई इंडियंस
  • (2021)  चेन्नई सुपर किंग्स
  • (2022)  गुजरात टाइटंस

 

इस सीजन में खेलने वाली टीमों के लिए इस बार कुछ नए नियम भी जुड़ रहे हैं. टीमें अब टॉस में बैटिंग या बॉलिंग का फैसला करने के बाद प्लेइंग-11 चुन सकेंगी. टॉस के बाद ही टीमों को 4 इम्पैक्ट प्लेयर भी बताने होंगे. मैच में दोनों पारियों के दौरान 14 ओवर तक इम्पैक्ट प्लेयर नियम का इस्तेमाल कर खिलाड़ी को रिप्लेस कर सकेंगे. इस बार भी IPL के 16वें सीजन में नियमों में बदलाव करने के साथ नए नियम भी जोड़े गए हैं.

IPL मैच में दोनों टीमों के कप्तान अब टॉस के दौरान 2 टीमें लेकर आ सकेंगे. टॉस के बाद जब उन्हें पता लगेगा कि पहले बैटिंग या बॉलिंग आई है, तब वे उसी हिसाब से प्लेइंग-11 सिलेक्ट कर सकेंगे. इससे पहले 15 सीजन तक टीमें टॉस के दौरान एक ही प्लेइंग-11 लेकर आती थीं. टॉस होने के बाद भी उन्हें उसी टीम के साथ खेलना पड़ता था. लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. बता दें कि एक टीम पूरे मैच के दौरान सिर्फ एक बार इम्पैक्ट प्लेयर का इस्तेमाल कर सकेगी. वह चाहे तो पहली पारी के 14 ओवर तक रिप्लेसमेंट ले या फिर दूसरी पारी के 14वें ओवर तक भी ले सकती है.

 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज
Akhilesh Yadav Ram Mandir Donation Row
अयोध्या दान विवाद पर गरमाई राजनीति, चंपत राय के इस्तीफे के बाद BJP पर बरसे अखिलेश; बोले- अब खुलेंगे भाजपा के राज...
Ram Mandir Donation Theft Case
Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर ट्रस्ट पर संकट गहराया, दान विवाद के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust: SIT की रिपोर्ट के बाद चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा
Ram Mandir Donation Controversy
राम जन्मभूमि दान मामले में पुलिस का शिकंजा, मुख्य आरोपी टीनू यादव हिरासत में; SIT जुटा रही साक्ष्य