Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

दिल्ली कैपिटल्स जीतकर भी सबसे नीचे

david warner 25

आईपीएल में दिल्ली ने अपनी दूसरी जीत दर्ज कर ली. हैदराबाद में खेले गए मुकाबले में दिल्ली ने सनराइजर्स हैदराबाद को हरा दिया. टॉस जीतकर दिल्ली के कप्तान डेविड वॉर्नर ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. दिल्ली का पहला विकेट जल्दी ही गिर गया. इसके बाद दिल्ली ने अपने बल्लेबाजों की छोटी छोटी पारियों की मदद से बीस ओवर में नौ विकेट खोकर 144 रन बनाए.

हैदराबाद की तरफ से भुवनेश्वर ने शानदार गेंदबाजी की. भुवनेश्वर कुमार ने चार ओवरों में सिर्फ 11 रन दिए और दो विकेट लिए. हैदराबाद के लिए सुंदर ने भी 3 विकेट लिए. विकेट आसान नहीं लग रहा था.

हैदराबाद ने सधी हुई शुरूआत की लेकिन हैदराबाद का रन रेट बोहत अच्छा नहीं था. मयंक अग्रवाल के आउट होने के बाद तो हैदराबाद के बल्लेबाजों पर दिल्ली के गेंदबाजों ने दवाब बनाना शुरू कर दिया. दिल्ली का स्कोर ज्यादा नहीं था. हैदराबाद की शुरूआत भी ठीक थी तो मैच तो अंतिम ओवर तक जाना ही था. हैदराबाद को अंतिम दो ओवरों में 23 रन चाहिए थे. 19वें ओवर में दस रन आ गए. अब अंतिम ओवर में 13 रन चाहिए थे और गेंदबाज थे मुकेश कुमार. अंतिम ओवरों में इस बार 5 छक्के भी लगे है तो लगा कि कहीं आज भी दिल्ली दूर ही ना रह जाए लेकिन मुकेश कुमार ने अंतिम ओवर में केवल पांच रन ही बनने दिए और दिल्ली को इस सीजन की दूसरी जीत दिलवा दी. इस मैच में एक भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं लगा सका. दिल्ली के लिए अक्षर पटेल ने दो विकेट लेने के साथ साथ उपयोगी रन भी बनाए. इस मैच में जीत के बावजूद दिल्ली अंकतालिका में सबसे नीचे ही है और हैदराबाद दिल्ली से ठीक ऊपर. अक्षर पटेल को इस मैच का मैन ऑफ द मैच चुना गया.

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार