श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

तीरंदाज शीतल दो एशियाई पैरा खेलों में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी

73

चीन के हांग्जो में चल रहे पैरा एशियन गेम्स 2023 में भारत की शीतल देवी ने तीरंदाजी में दो गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। शीतल एक ही सेशन में दो गोल्ड जीतने वाली भारत की पहली महिला खिलाड़ी बनी है। इसी के साथ भारत के पदकों की संख्या बढ़कर 99 पहुंच गई है।

जम्मू कश्मीर की 16 साल की शीतल अपने पैरों से तीर चलाती है। इससे पहले उन्होंने कंपाउंड मिक्स्ड कैटेगरी में स्वर्ण और वुमेन्स डबल्स में रजत पदक जीता था। किश्तवाड़ के दूर-दराज के इलाके में सेना के कैंप में पाई गई शीतल को भारतीय सेना ने बचपन में गोद ले लिया था। शीतल देवी ने जुलाई में पैरा विश्व तीरंदाजी चैम्पियनशिप में सिंगापुर की अलीम नूर एस. को 144.142 से हराकर गोल्ड जीता था।

इस सप्ताह की शुरुआत में शीतल ने कंपाउंड मिक्स्ड टीम इवेंट में स्वर्ण और वुमेन्स डबल्स में रजत पदक जीता था। भारत ने शुक्रवार को सात स्वर्ण सहित 17 पदक जीते जिसमें बैडमिंटन खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा आठ (चार स्वर्ण के साथ) पदकों का योगदान दिया।

मौजूदा पैरालंपिक चैंपियन शटलर प्रमोद भगत ने सिंगल्स एसएल थ्री कैटेगरी में स्वर्ण पदक हासिल किया। उन्होंने फाइनल में हमवतन नितेश कुमार को 22-20, 21-19 से हराया।

टोक्यो पैरालिंपिक के रजत पदक विजेता आईएएस अधिकारी सुहास लालिनाकेरे यतिराज ने एसएल फोर फाइनल में गोल्ड मेडल जीता। इसी इवेंट में सुकांत कदम ने कांस्य पदक जीता।

एथलेटिक्स में रमन शर्मा ने पुरुषों की 1500 मीटर टी38 इवेंट में 4:20.80 सेकेंड के नए एशियाई और खेलों के रिकॉर्ड समय के साथ पहला स्थान हासिल किया। वहीं भाला फेंक खिलाड़ी प्रदीप कुमार (25.94 मीटर) और लक्षित (21.20 मीटर) ने एफ54 में रजत और कांस्य पदक जीते।

डिस्कस थ्रोअर लक्ष्मी को भी पोडियम पर जगह मिली क्योंकि उन्होंने महिलाओं के एफ 37.38 फाइनल में 22.55 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ कांस्य पदक जीता।

एक दूसरे भारतीय तीरंदाज राकेश कुमार ने पुरुषों की कंपाउंड इवेंट में ईरान के अलीसिन मंशाएजादेह को शूटऑफ में 144(10)-144(9) से हराकर रजत पदक जीता।

पैरा एशियन गेम्स 2023 के समापन में अब सिर्फ एक दिन बचा है। मेडल टैली में भारत 25 स्वर्ण, 29 रजत और 45 कांस्य के साथ चौथे नंबर पर है। वहीं चीन 196 स्वर्ण, 159 रजत, 138 कांस्य के साथ पहले, जापान 39 स्वर्ण, 44 रजत और 56 कांस्य पदकों के साथ दूसरे और ईरान 39 स्वर्ण,  39 रजत और 37 कांस्य पदकों के साथ तीसरे नंबर पर है।

भारत के पदकों की संख्या 100 के पार पहुंचना तय है जो खास उपलब्धि होगी। भारत ने हाल में हुए एशियाई खेलों में रिकॉर्ड 107 पदक जीते थे।

 

 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज