Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

आरसीबी को लखनऊ सुपरजायंट्स ने हराया

npooran

आईपीएल में अब तक 15 मैच हो चुके हैं और इन पंद्रह मैचों में दर्शकों को इतना रोमांच मिल चुका है जिताना रोमांच पूरे आईपीएल के सीजन में भी नहीं मिलता. इस बार आईपीएल के हर मुकाबले में रोमांच का तड़का लगना लगना है.
इन पंद्रह मुकाबलों में कई टीमे जीते हुए मैच हार गई तो कई टीमों ने हारे हुए मुकाबले ही जीत लिए. आईपीएल के इस सीजन में मिल रहा है रोमांच, रोमांच और रोमांच. गुजरात टाइटंस और केकेआर के मैच में रिंकु सिंह ने लाजवाब बैटिंग की और राशिद खान ने हैट्रिक ली. राशिद खान ने तीन लगातार गेंदों पर विकेट, विकेट, विकेट लिए. और आईपीएल में एक हैट्रिक तो हर मैच में ही लग रही है वो हैट्रिक है रोमांच, रोमांच और रोमांच की.
आरसीबी और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच हुए मैच में जब आरसीबी ने 212 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किय़ा और लखनऊ के 23 रनों पर 3 विकेट गिरा दिए तो लगा कि ये मुकाबला तो एक तरफा आरसीबी की तरफ चला जायेगा. टॉस हारकर पहले खेलते हुए आरसीबी ने कप्तान फॉफ डूप्लेसिस और के 79, विराट कोहली क 61 और टी-20 के आक्रामक बल्लेबाज मैक्सेल के 59 रनों की बदौलत 2012 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया.
लेकिन इस आईपीएल के सीजन में जो दिखता है वो होता नहीं है और जो होता है वो पहले दिखता नहीं है.

लखनऊ को केकेआर के रिंकू सिंह की पारी की तरह किसी चमत्कारिक की पारी की जरूरत थी, जब जिक्र रिंकू सिंह का हुआ है तो कुछ बात रिंकू सिंह की भी कर लेते है. केकेआर को पांच गेंदो पर 28 रन चाहिए थे केकेआर के समर्थक से लेकर टीम के खिलाड़ी, टीम मैनेजमेंट सब केकेआर की हार निश्चित मान चुके थे सिर्फ एक इंसान ही ऐसा था जिसने केकेआर को हारा हुआ नहीं माना था और वो इंसान था रिंकू सिंह. रिंकू सिंह ने लगातार पांच छक्के लगाकर केकेआर को कभी ना भूलने वाली जीत दिला दी. रिंकू सिहं आईपीएल के एक सामान्य से खिलाड़ी से आईपीएल के सबसे बड़े स्टार बन गए. लखनऊ के लिए भी चमत्कार हुआ इस बार चमत्कार करने वाले खिलाड़ी का नाम बदल चुका था. और चमत्कार करने वाला खिलाड़ी अकेला नहीं था इस बार दो लोगों ने चमत्कार किया. एक ऑस्ट्रेलियाई मार्कस् स्टोनिक्स और दूसरा था वेस्टइंडियन निकोलस पूरन.

स्टोनिक्स ने 30 गेंदों पर 65 रन बनाए वहीं पूरन ने तो केवल 19 गेंदों पर ही 62 रन बना दिए. पूरन का स्ट्राइक रेट बुलेट ट्रेन जैसा रहा. पूरन का स्ट्राइक रेट 326 का रहा.लखनऊ भी केकेआर की तरह हारा हुआ मैच जीत गया. पूरन और स्टोनिक्स ने मिलकर 12 बार गेंद को सीधे सीमा से पार भेजा. लखनऊ को अंतिम गेंद पर जीत मिल गई. लखनऊ के लिए अंतिम गेंद पर आवेश खान गेंद पर बल्ला नहीं लगा सके लेकिन दौड़ गए और आवेश खान और रवि विश्नोई की दौड़ पूरी होते ही लखनऊ भी अंक तालिका पे दौड़ कर सीधे नंबर एक की पोजिशन पर आ गई. निकोलस पूरन को उनकी तेजतर्रार पारी के लिए ऑफ द मैच चुना गया.

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
Jharkhand Student Protest: 24 दिन के आंदोलन के बाद झुकी सरकार, हेमंत सोरेन का ऐलान- JSSC-CGL समेत TDPL की सभी भर्ती प्रक्रियाएं रद्द
Twisha Sharma Death Case
दिल्ली AIIMS की फोरेंसिक रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि, शरीर पर नहीं मिले हमले के निशान; CBI चार्जशीट में पति-सास पर दहेज हत्या का आरोप
BJP Nitin Nabin New Team
भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल, नितिन नवीन ने घोषित की नई राष्ट्रीय टीम; स्मृति ईरानी-पीयूष गोयल समेत इन दिग्गजों के नाम, देखें पूरी लिस्ट
West Bengal Birbhum Hotel Fire Incident
पश्चिम बंगाल में तारापीठ मंदिर के पास बड़ा हादसा, होटल में आग लगने से 7 श्रद्धालुओं की मौत; 11 से ज्यादा घायल
80th Independence Day
80th Independence Day: लाल किले से पीएम मोदी का बड़ा संदेश, आत्मनिर्भर भारत के दम पर 2047 तक विकसित राष्ट्र का संकल्प
Varanasi Tantrik Murder Mystery
हाथ-पैर बांधे, लोहे की रॉड... वाराणसी में तांत्रिक की निर्मम हत्या का खुलासा; अंधविश्वास के चलते वारदात को अंजाम, 6 गिरफ्तार