श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

वैशाख पूर्णिमा के दिन घर पर ऐसे करें सत्यनाराण पूजा, जानें विधि

vaishakh purnima 2024

Vaishakh Purnima 2024: हिंदू धर्म में हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि को बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन स्नान, दान, पूजा और व्रत का बड़ा ही विशेष महत्व होता है। कहा जाता है कि इस दिन सत्यनारायण की पूजा करने से आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी होती है। जी हां पूर्णिमा के दिन घर पर सत्यनारायण पूजा का अनुष्ठान कराने पर भगवान सत्यनारायण का आशीर्वाद बना रहता है और घर पर सुख-समृद्धि बनी रहती है।

वहीं, इस वर्ष गुरुवार 23 मई 2024 को वैशाख महीने की पूर्णिमा तिथि पड़ रही है। इसी दिन बुद्ध पूर्णिमा (Buddha Purnima 2024) भी है। साथ ही इस पूर्णिमा पर पीपल वृक्ष की पूजा का महत्व है, इसलिए इसे पीपल पूर्णिमा (Peepal Purnima 2024) भी कहा जाता है।

वैशाख पूर्णिमा के दिन पूर्णिमा तिथि सुबह 22 मई शाम 06 बजकर 47 मिनट से शुरू होगी और अगले दिन 23 मई को शाम 07 बजकर 22 मिनट पर इसका समापन हो जाएगा। उदयातिथि के अनुसार 23 मई को वैशाख पूर्णिमा मनाई जाएगी।

पूजा की विधि (Vaishakh Purnima 2024)

वैशाख पूर्णिमा के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें। इसके बाद पूजा के लिए एक चौकी पर पीले रंग का कपड़ा बिछाकर उसके ऊपर सत्यनारायण भगवान की फोटो स्थापित करें। फिर चौकी के चारों तरफ केले के पत्ते भी बांधें। चौकी के पास शुद्ध जल से भरा एक कलश रखें और घी का दीपक जलाएं।

अब षोडशोपचार विधि से भगवान सत्यनारायण की पूजा करें। फल-फूल आदि अर्पित कर सत्यनारायण कथा का पाठ करें। कथा के बाद आरती करें और फिर प्रसाद विरतण करें। प्रसाद के रूप में इस दिन आटे का चूरन, पंचामृत, मौसमी फल, मिष्ठान और तुलसी दल आदि जरूर रखें।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज
Akhilesh Yadav Ram Mandir Donation Row
अयोध्या दान विवाद पर गरमाई राजनीति, चंपत राय के इस्तीफे के बाद BJP पर बरसे अखिलेश; बोले- अब खुलेंगे भाजपा के राज...
Ram Mandir Donation Theft Case
Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर ट्रस्ट पर संकट गहराया, दान विवाद के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust: SIT की रिपोर्ट के बाद चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा
Ram Mandir Donation Controversy
राम जन्मभूमि दान मामले में पुलिस का शिकंजा, मुख्य आरोपी टीनू यादव हिरासत में; SIT जुटा रही साक्ष्य