Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

भाई की रक्षा के लिए इस मंत्र के साथ बांधें राखी, भगवान का मिलेगा आशीर्वाद

Raksha Bandhan Mantra: सावन का महीना अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। साथ ही, रक्षाबंधन का त्योहार भी आने वाला है। हम सावन पूर्णिमा के दिन रक्षाबंधन के त्योहार को मनाते हैं। यह पर्व हिंदुओं में भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक माना जाता है।
Raksha Bandhan Mantra

Raksha Bandhan Mantra: सावन का महीना अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। साथ ही, रक्षाबंधन का त्योहार भी आने वाला है। हम सावन पूर्णिमा के दिन रक्षाबंधन के त्योहार को मनाते हैं। यह पर्व हिंदुओं में भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक माना जाता है। इस त्योहार पर बहन अपने भाई को रक्षा सूत्र बांधती है। इस बार रक्षाबंधन 19 अगस्त को मनाया जाएगा।

ऐसा कहा जाता है कि बहन रक्षाबंधन पर शुभ मुहूर्त में भाई की कलाई पर राखी बांधती है, जिससे ईश्वर की कृपा बनी रहती है। बहनों को भाई को राखी बांधते समय कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना चाहिए। बहनों को हमेशा भाइयों को राखी बांधते समय इस खास मंत्र का जाप करना चाहिए, जिसकी वजह से भाई को देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है। चलिए आज आपको हम बताएंगे कि वह कौन-सा मंत्र है, जिसे राखी बांधते समय बहनों को जाप करना चाहिए…

इस खास मंत्र का करें जाप

हिंदू धर्म में कोई भी पवित्र कार्य मंत्रों के बिना अधूरा माना जाता है। रक्षाबंधन के दिन भी बहनों को भाई को कुमकुम का तिलक कर चावल लगाना चाहिए। राखी बांधते समय भाई का मुख पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए और बहन का मुख पश्चिम दिशा की तरफ। राखी बांधते समय इस मंत्र का जाप करना चाहिए,

येन बद्धो बलि राजा, दानवेन्द्रो महाबल:।

तेन त्वाम् प्रतिबद्धनामि, रक्षे माचल माचल:।

अर्थात – ‘जो रक्षा धागा परम कृपालु राजा बलि को बांधा गया था, वही पवित्र धागा मैं तुम्हारी कलाई पर बांधती हूं, जो तुम्हें सदा के लिए विपत्तियों से बचाएगा’

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग